jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

नर्मदा परिक्रमावासियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 40 से अधिक घायल

बड़वानी। जिले को महाराष्ट से जोड़ने वाले पहाड़ी अंचल के बोकराटा-खेतिया मार्ग पर शुक्रवार सुबह नर्मदा परिक्रमावासियों से भरी स्लीपर कोच बस पलट गई। डबल डेकर बस (एमपी-13 जेडपी-7986) में 59 महिला-पुरुष तीर्थ यात्री सवार थे। घटना में लगभग सभी को शारीरिक चोटें आई हैं, वहीं एक महिला सुमनबाई बुदीसिंह (63) निवासी जामदा (धार) की मौत हुई है। दरअसल नर्मदा परिक्रमावासी शुक्रवार सुबह बोकराटा से बस में सवार होकर खेतिया होकर महाराष्टÑ के प्रकाशा की ओर रवाना हुए थे। इस दौरान सुबह 9.30 बजे ग्राम बायगौर क्षेत्र में घुमावदार घाट पर ब्रेक फेल होने से चालक बस पर संतुलन खो बैठा और बस सड़क किनारे पलट गई। हादसा होते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने तत्काल मदद के लिए दौड़ लगाई। खेतिया, पाटी, बोकराटा से पुलिस बल मौके पर पहुंचा। घायलों को खेतिया स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद करीब 2 दर्जन घायलों को जिला अस्पताल रैफर किया।

- Install Android App -

बस में तीर्थ यात्रियों का भोजन बनाने वाले दिशान नामक व्यक्ति के अनुसार बोकराटा से खेतिया के बीच घाट उतार वाले क्षेत्र में ब्रेक फेल होने से असंतुलित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर खासी भीड़ जमा हो गई। पाटी, बोकराटा, खेतिया-पानेसमल और बड़वानी से अधिकारी-जनप्रतिनिधि और नर्मदा भक्त, नागरिकों ने बड़ी संख्या में मदद को दौड़ लगाई। ताबड़तोड़ रेस्क्यू अभियान चलाकर क्रेन की सहायता से बस को सीधा किया।

घटना के बाद कलेक्टर जयति सिंह, एसपी जगदीश डावर, एएसपी धीरज बब्बर सहित प्रशासन, पुलिस व स्वास्थ्य विभाग का अमला खेतिया स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा और घायलों का उपचार सुनिश्चित कराया, वहीं अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी प्राप्त की। गंभीर घायलों के जिला अस्पताल में सिविल सर्जन सहित स्टॉफ अलर्ट मोड पर तैनात रहा। राज्यसभा सांसद डॉ. सुमेरसिंह सोलंकी ने जिला अस्पताल में घायलों के हाल जाने और डॉक्टर्स को समुचित उपचार के निर्देश दिए। डॉ. सोलंकी ने घायल मृत परिक्रमावासी पर संवेदना व्यक्त की और घायलों के उपचार के लिए हरसंभव सहायता के निर्देश दिए। घायलों को केले व पानी की बोटल सहित घायल व परिजन को भोजन वितरित कराया।