बैतूल। यहां हाल ही में हुए एक झंडा विवाद को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा सहित 16 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। कॉंग्रेस जिलाध्यक्ष डागा के स्वागत के लिए उनके समर्थको द्वारा पूरे शहर में जगह स्वागत के लिए झंडे बैनर लगाये जा रहे थे। विवादित मामला कारगिल चौक का है। जहां भाजपा और कांग्रेस के बीच झंडा लगाने को लेकर विवाद हो गया था। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने कांग्रेस के कई नेताओं और कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब भाजपा नेता ने कांग्रेस कार्यकर्ता को बिना अनुमति के झंडा लगाने पर हटाने को कहा इसी दौरान बह्स विवाद मारपीट का मामला थाने तक जा पहुंचा। ईसके बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष डागा सहित समर्थकों ने पुलिस थाने के सामने प्रदर्शन कर कार्रवाई की मांग की थी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष निलय डागा ने पुलिस प्रशासन पर पक्षपात का आरोप लगाया है और कहा कि सही कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पक्षों से बयान लिए जा रहे हैं। कांग्रेस अंदरूनी विवाद के बीच इस घटना ने राजनीतिक टकराव को जन्म दिया है।

