jhankar
ब्रेकिंग
बड़ा खुलासा ; नाबालिग निकली महाकुंभ वायरल गर्ल! पति फरमान के खिलाफ FIR उज्जैन : 70 फीट गहरे बोरवेल गिरा 3 साल का मासूम, 12 घंटे से जारी रेस्क्यू ऑपरेशन एम्स भोपाल से मातृ मृत्यु के वैज्ञानिक कारणों की पहचान, बिना किसी झंझट के फ्री पैथोलॉजिकल ऑटोप्सी 10 अप्रैल से शुरू होगी न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गेहूँ की खरीदी डॉ अंबेडकर की जयंती पर जिले में आयोजित होंगे कार्यक्रम युवा संगम में 219 आवेदकों का प्रारंभिक चयन हुआ मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 11 प्रकरण दर्ज स्टील सायलों बघवाड़ पर गेहूँ उपार्जन केन्द्र का शुभारम्भ हुआ कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा विद्यार्थियों ने रंगोली व चित्रकला से दिया जल संरक्षण का संदेश

बड़वानी : लव जिहाद, छात्रा पर मुस्लिम धर्म अपनाने का बनाया दबाव, केस दर्ज

बड़वानी। मध्य प्रदेश में लगातार लव जिहाद के मामले सामने आ रहे हैं। अब बड़वानी जिले के सिलावद थाना क्षेत्र में लव जिहाद का मामला सामने आया है। अपने नाना के घर रह रही एक छात्रा को पहले तो दो मुस्लिम युवकों ने दोस्ती की और फिर मुस्लिम धर्म अपनाने और शादी का दबाव बनाने लगे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

इंस्टाग्राम पर हिंदू बनकर बात शुरू की थी

- Install Android App -

पुलिस के मुताबिक पलसूद के रहने वाले दो आरोपियों रिंकु चौधरी और अमीन के खिलाफ छात्रा ने शिकायत की थी। छात्रा ने बताया कि जब वह 10वीं क्लास में थी, तब उसे इंस्टाग्राम आईडी पर ‘आई लव यू… तू मेरी दोस्त बन जा…’ जैसे मैसेज आए थे। मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम रिंकु चौधरी बताया था। छात्रा ने इन मैसेज पर ध्यान नहीं दिया, जिसके बाद आरोपी ने उसका मोबाइल नंबर कहीं से प्राप्त कर उसे फोन करना शुरू कर दिया। फोन पर वह कहता था ‘मैं तुझे बहुत पसंद करता हूं, तुझसे शादी करना चाहता हूं।’ छात्रा के अनुसार, रिंकु चौधरी आए दिन उसे फोन कर बात करने की कोशिश करता था। इतना ही नहीं, जब वह स्कूल से अपने नाना के घर मेणीमाता आती थी, तब रिंकु चौधरी और उसका दोस्त अमीन बाइक से उसकी बस का पीछा करते हुए मेणीमाता तक आते थे और उससे बात करने के लिए मजबूर करते थे।

आरोपी पहले से जेल में बंद हैं

सिलावद पुलिस के मुताबिक जिन आरोपियों के खिलाफ छात्रा ने शिकायत वे पहले से जेल में बंद हैं। कुछ दिन पहले आरोपियों के खिलाफ पलसूद में एक मामला दर्ज हुआ था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया था. फिलहाल छात्रा की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।