jhankar
ब्रेकिंग
आज 4 घंटे बंद रहेगी बिजली, 132 केवी सब स्टेशन पर होगा मेंटेनेंस बाबा रामदेव अवतरण महोत्सव कल, हैदराबाद के अनिरुद्ध शर्मा के भजनों से गूंजेगा भीलटदेव धाम पोषण माह का आयोजन, पार्षद ने दिया पोष्टिक आहार की जानकारी दी लोक अदालत से समाज में आपसी भाईचारे की स्थापना होती है : न्यायाधीश अंजली अग्रवाल पीएम स्वनिधि योजना के तहत लोक कल्याण मेला सम्पन्न सघन जागरूकता अभियान के तहत हरदा आदर्श कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हरदा के घंटाघर बाजार में POP की गणेश प्रतिमाओं की भरमार, पर्यावरण सुरक्षा को लेकर प्रशासन की चुप्पी ... 8 वर्षीय मासूम की मौत के बाद परिवार में पसरा मातम, माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल हरदा-खिरकिया सड़क की बदहाली पर विधायक दोगने का अल्टीमेटम, 8 दिन में मरम्मत नहीं तो आंदोलन हरदा जिले की 47 बैंक शाखाओं में लटके ताले

हंडिया: मृत गौवंश को ट्रेक्टर में पीछे रस्सी से बांधकर क्रूरता से घसीटने वाले मामले में रोजगार सचिव सहित दो अन्य पर केस दर्ज !

हंडिया : धनतेरस की रात को रोजगार सहायक सचिव के द्वारा गौवंश के साथ की गई क्रूरता से ने इंसानियत मानवता को शर्मसार कर दिया। : मृत गौवंश को ट्रेक्टर में पीछे रस्सी से बांधकर हंडिया गांव से हाइवे से घसीटते हुए ले जाते हुए वीडियो सामने आने के बाद

आज गौसेवक अभिषेक लोधी की शिकायत पर हंडिया पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक सहित दो अन्य अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध FIR दर्ज कर ली गई।

फिलहाल हंडिया पुलिस सीसीटीवी फुटेज जांच कर विवेचना में जुट गई है।

- Install Android App -

वही इस वीडियो के सामने आने के बाद लोगों में आक्रोश देखा गया।

मकड़ाई एक्सप्रेस ने जब उक्त वायरल वीडियो के बारे में रोजगार सचिव लोकेश से उसका पक्ष जानना चाहा तो। उन्होंने जो कहा वो शब्द ओर भी हैरान करने वाले निकले। लोकेश ने बताया कि उस समय वो मार्केट में था। वही लोकेश ने एक अन्य मीडियाकर्मी को बताया कि ग्राम पंचायत में था। फिर उन्होंने बताया कि बछड़ा बहुत भारी था। दो दिन से घर में मृत पड़ा हुआ था। बहुत बदबू आ रही थी। उठाने के लिए आदमी नहीं मिल रहे थे। इसलिए उसको ट्रेक्टर से ड्राइवर और मजदूरों ने ले गए।

इस प्रकार के गोलमोल जवाब देकर बचने की कोशिश की गई।