jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत  उल्लासः एक अभिनव प्रयोग-2026 कार्यक्रम अंतर्गत न्यायालय परिसर में स्वच्छता एवं हरित वातावरण के लिए स... पंडित प्रदीप मिश्रा की कांवड़ यात्रा इंदौर-भोपाल हाईवे पर 3 दिन ट्रैफिक डायवर्ट,कांवड़ यात्रा के का... हरदा जिले की खास खबरें - 23 अगस्त 2026 हाईवे पर पलटी कार, एक युवक की मौत, दूसरा घायल इंदौर रोड पर मजिस्ट्रेट चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप, 30 वाहनों पर 41 हजार का जुर्माना MP के 14 जिलों में हैवी रेन का अलर्ट, जबलपुर-चंबल और नर्मदापुरम संभाग में तेज बारिश की चेतावनी गुना के होटल राज पैलेस में पुलिस का छापा, युवतियों के साथ पकड़ाए कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष राहुल दांगी जांच की कसौटी पर मंदिर ट्रस्ट बेदाग,11 आरोपों में नहीं मिला ठोस तथ्य चेक बाउंस मामले में आरोपी बरी, परिवादी कानूनी देनदारी साबित करने में रहा असफल

CG BIG NEWS : दुखद दर्दनाक घटना, स्कूल जाते समय वाहन की चपेट में आए मासूम भाई बहन, दोनो की मौत , पिता की पहले ही हो चुकी मौत

CG  NEWS : बिलासपुर में शनिवार सुबह स्कूल पढ़ने जा रहे भाई–बहन को हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों भाई-बहन की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। आक्रोशित लोगों ने चक्का जाम कर दिया। घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है।

घटना सुबह 7 बजे हुई। सिरगिट्टी क्षेत्र के है।  छात्रा भावना केंवट शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सिरगिट्टी में दसवीं की छात्रा थी। जबकि भावना का भाई आयुष केंवट शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय सिरगिट्टी में सातवीं कक्षा का छात्र था।

- Install Android App -

आज सुबह दोनों भाई बहन एक ही साइकिल में सवार होकर स्कूल के लिए निकले थे। सुबह लगभग 7 बजे जब वे सिरगिट्टी बन्नाक चौक में बीईसी फर्टिलाइजर के पास स्थित राजेश पेट्रोल पंप के पास मोड़ में पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही हाइवा ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक की चपेट में आकर दोनों भाई-बहन साइकिल से गिर गए और हाइवा उन्हें रौंदते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में दोनों की मौत हो गई। घटना के बाद हाइवा चालक हाइवा लेकर फरार हो गया।

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। गुस्साए लोग मुआवजे की मांग पर अड़े थे, जिन्हें जिला प्रशासन ने समझाइश देकर शांत कराया। फरार हाइवा चालक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मामले की जांच की जा रही है।