jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

CG NEWS : मौसम में होगा खासा परिवर्तन, 5 अक्टूबर तक होगी लगातार आफत की बारिश

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 छग.। मानसून की एक बार दोबारा लौटने पर मप्र और छत्तीसगढ़ अच्छी खासी बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी छत्‍तीसगढ़ में मौसम का मिजाज फिर से बदलने वाला है और मानसूनी संभावना के साथ ही तेज हवा चलने कारण आगामी 5-6 अक्टूबर तक लगातार बारिश की संभावना बनी है। मौसम विभाग का कहना है कि मंगलवार को भी प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा के साथ ही बिजली भी गिर सकती है। हालांकि तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं होगा। वहीं दूसरी ओर अगले महीने 12 अक्टूबर तक प्रदेश से दक्षिण पश्चिम मानसून की विदाई संभावित है। देश के कुछ क्षेत्रों में तो सोमवार से ही मानसून की विदाई शुरू हो गई।

- Install Android App -

सोमवार दोपहर को अचानक ही मौसम का मिजाज बदला और रायपुर सहित प्रदेश के कई क्षेत्रों में बारिश हुई। इसके चलते मौसम में भी ठंडकता बनी हुई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि आने वाले दिनों में भी मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। सितंबर माह में हुई बारिश के चलते प्रदेश में अब बारिश की स्थिति अच्छी हो गई है। एक जून से लेकर 25 सितंबर तक की स्थिति में प्रदेश में 1000 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है। इसमें बीजापुर में सर्वाधिक और सरगुजा में सबसे कम बारिश हुई है।