jhankar
ब्रेकिंग
मंदसौर हत्याकांड: अवैध संबंधों की वेदी पर चढ़ा पति, पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर दी खौफनाक मौत हरदा में महिला सशक्तिकरण की पहल बनी चर्चा का विषय — SVS जनकल्याण फाउंडेशन की मुहिम, प्रशासन से भी सह... 14 अप्रेल विशेष:डॉ. बीआर. अम्बेडकर का जीवन परिचय, शिक्षा और राष्ट्र निर्माण में योगदान Harda big news : बहुचर्चित मोहित गौर हत्याकांड जेल में बंद कैदी नंबर 345 की संदिग्ध परिस्थितियों मे... बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म बिग न्यूज हरदा : रात के अंधेरे में चोरी से चल रही बोरवेल मशीन, पुलिस ने पकड़ा, देखे वीडियो बड़ी खबर: MP बोर्ड 15 अप्रैल को जारी करेगा 10वीं-12वीं का रिजल्ट, 16 लाख छात्रों का इंतजार होगा खत्म घोर कलयुग ,बहु का आरोप : ससुर ने विधवा बहु दिव्यांग पोते के साथ की धोखाधड़ी ! धोखे में रखकर बेटे के... MP Weather Alert: तपती धूप और गर्म हवाओं का घेरा, मध्य प्रदेश के इन जिलों में 'लू' का अलर्ट पॉलिटेक्निक कॉलेज में डॉ अंबेडकर जयंती समारोह कार्यक्रम 14 अप्रैल को

Chanakya Niti Hindi : अपनीं ये राज की बातें किसी को ना बताये, वरना हो सकते है भारी नुकसान, जानें निति

Chanakya Niti Hindi : आचार्य चाणक्‍य की तुलना दुनिया के महानतम विद्वानों में की जाती है। आचार्य ने बताया कि आपको अपने जीवन की ये गुप्त बातें कभी भी अपने निजी मित्र को भी नहीं बतानी चाहिए, इससे आपको नुकसान उठाना पड़ेगा, आइए जानते हैं.

Chanakya Niti Hindi

आचार्य चाणक्य की तुलना विश्व के महानतम विद्वानों में की जाती है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव के आधार पर चाणक्य नीति लिखी। इसमें वह धर्म, अर्थ और कर्तव्य के साथ-साथ जीवन की विभिन्न महत्वपूर्ण नीतियों के बारे में बताते हैं। यह पुस्तक आज भी युवाओं का मार्गदर्शन कर रही है।

ऐसा कहा जाता है कि जो व्यक्ति इस ग्रंथ का पालन करता है उसे जीवन में हमेशा सफलता और सम्मान मिलता है। उन्होंने अपनी किताब में उन लोगों के बारे में भी बताया है जिन पर आपको भरोसा करना चाहिए. और अपने विचारों को लोगों के साथ कैसे साझा करना चाहिए. तो आइए जानते हैं कि हमें कौन सी बातें किसी और से शेयर नहीं करनी चाहिए।

- Install Android App -

इन बातों को गुप्त रखना चाहिए

न विश्वसेत्कुमित्रे न विश्वसेत्।
कठिनकुपितां मित्रं सर्वं गुह्यं प्रकाशयेत्।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति को कभी भी कुमित्र पर भरोसा नहीं करना चाहिए। इसके अलावा आपको कभी भी अपने दोस्त पर आंख मूंदकर भरोसा नहीं करना चाहिए क्योंकि वह गुस्से में आकर आपके राज भी बता सकता है। इसी वजह से आपको अपने राज हमेशा छुपाकर रखना चाहिए।

इस श्लोक में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि जब तक कोई काम पूरा न हो जाए, तब तक उस काम को मुंह से नहीं निकालना चाहिए। इसे गुप्त मंत्र की तरह सदैव सुरक्षित रखना चाहिए। आपके काम के बारे में ज्यादा लोगों को पता नहीं चलना चाहिए. इस तरह से किया गया काम इंसान को सफल बनाता है।