jhankar
ब्रेकिंग
31 मई 2026, रविवार का पंचांग 12 राशियों का राशिफल कैसा होगा आज 31 मई 2026, रविवार - देश और मध्यप्रदेश का मौसम 31 मई 2026, रविवार - मध्यप्रदेश की मुख्य खबरें जो चर्चा मे बनी है 31 मई 2026, रविवार - देश-विदेश की मुख्य खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ हंडिया : पूर्णिमा पर मां नर्मदा में कराया गया ठाकुर जी का पावन स्नान, अधिक मास में प्रतिदिन निभ रही ... युवती से दुष्कर्म अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पुलिस को देखकर पलंग पेटी के अंदर घुस गया था ... हरदा/नेमावर : यात्रियों का प्रतीक्षालय या अतिक्रमणकारियों की जागीर? नेमावर में उठे बड़े सवाल! इटारसी पुलिस की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा, रेलवे स्टेशन से बरामद हुईं लापता 2 नाबालिग  30 मई 2026 को मध्य प्रदेश की खास खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस 24 के साथ 30 मई 2026: देश की खास खबरें जो आज चर्चा में है

आज मध्य प्रदेश के इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना

भोपाल। वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन के असर के कराण देश के कई राज्यों में मौसम ने अपना मिजाज बदला है। अगर बात मध्य प्रदेश की करें तो बीती रात प्रदेश के कई शहरों में झमाझम बारिश हुई। उधर भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने 19 फरवरी यानी कि गुरूवार को भी प्रदेश के कई जिलों में तेज आंधी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है।

- Install Android App -

इन शहरों में तेज आंधी के साथ बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग(IMD) के अनुसार मध्य प्रदेश में इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर सहित कई संभागों में आज बादल छाए रहेंगे। दोपहर तक गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार ग्वालियर, इंदौर, मुरैना, श्योपुर, दतिया, भिंड, निवाड़ी, टीकमगढ़ और छतरपुर जिलों में वर्षा होने की संभावना अधिक है. फरवरी में यह तीसरी बार बारिश का दौर हो सकता है।

22 फरवरी तक मौसम में देखी जा सकती है उथल-पुथल
गौरतलब है कि इससे पहले ओलावृष्टि और तेज़ हवाओं से कई किसानों की फसलें प्रभावित हुई थीं, जिनका सर्वे कर मुआवजा प्रक्रिया शुरू की गई थी। झाबुआ-रतलाम और भोपाल में बुधवार को हल्की बारिश हुई। राज्य के अन्य हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार, 22 फरवरी तक हल्की बारिश वाला ही मौसम बने रहने की संभावना है।