jhankar
ब्रेकिंग
हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान ग्राम मांदला में मुख्यमंत्री जन विश्वास संवाद शिविर आयोजित सऊदी पर हूतियों का बड़ा हमला, लाल सागर के रणनीतिक बंदरगाह मोचा पर किया कब्जा

एमपी में बदला मौसम का मिजाज, अगले 4 दिनों के लिए हल्‍की बारिश का अलर्ट

भोपाल। मध्य प्रदेश में मानसून की विदाई के समय कहीं भारी तो कहीं हल्की बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून सीजन में अब तक 43.2 इंच बारिश दर्ज की गई है, जो सामान्य से 7.4 इंच अधिक है। बीते 24 घंटों में 25 जिलों में तेज बारिश हुई है, जबकि आने वाले चार दिनों तक केवल हल्की बारिश की संभावना जताई गई है। विभाग का कहना है कि मानसून की विदाई के समय प्रदेश में एक बार फिर भारी बारिश लौट सकती है।

- Install Android App -

राहत की बात यह है कि फिलहाल भारी बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं है। गुरुवार को प्रदेश में दो टर्फ साइक्लोनिक सर्कुलेशन एक्टिव रहने से बारिश का दौर चलता रहा, लेकिन शुक्रवार को सिस्टम में बदलाव होने से भारी बारिश का सिलसिला थम गया है।