jhankar
ब्रेकिंग
छात्रावास में लापरवाही का आरोप - शिकायत के बाद डर में छात्राएं, कांग्रेस ने की जांच की मांग सिराली में4 साल से शुरू नहीं हुआ नकद खाद केंद्र-भाकिसं शहर में गूंजा जय श्रीराम - राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस, बुजुर्गों का किया सम्मान पुराना बस स्टैंड पर अंबेडकर प्रतिमा स्थापित करने की मांग एससी-एसटी संगठनों ने तहसीलदार को सौंपा ज्ञा... ग्राम उड़ा में विशाल बैलगाड़ी दौड़ संपन्न ट्रंप का बड़ा फैसला - CNN समेत 3 मीडिया हाउस व्हाइट हाउस से बैन अगर ‘छात्रों की गूंज’ हिट हुई तो MP की सियासत में क्या बदलेगा.. ? भाजपा कांग्रेस के किन नेताओ पर क्य... पंप के ऑफिस में घुसकर की तोड़फोड़ और कैश लूटा,घटना CCTV में हुई कैद न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ट्रंप ने फिर फोड़ा 100%टैरिफ का बम रूस से तेल खरीदने पर लगेगा 100% टैक्स, भारत-चीन सीधे निशाने पर

Cheque Bounce New Rule : चेक बाउंस से जुड़े नए नियम जल्द होंगें लागू , जानें क्या हो सकते हैं नियम

Cheque Bounce New Rule : आज के समय में बैंक से लेनदेन आम बात है. ज्यादातर लोग पैसों के भुगतान के लिए चेकबुक का सहारा लेते हैं। यह भुगतान के सबसे पुराने तरीकों में से एक है और इसे काफी सुरक्षित भी माना जाता है। बीच-बीच में आपको चेक बाउंस की खबरें भी सुनने को मिलती रहती हैं। बढ़ते मामलों को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि सरकार जल्द ही लगाम कस सकती है और इससे जुड़े नियमों में बदलाव कर सकती है.

विशेषज्ञ समिति का गठन किया गया है

सरकार चेक बाउंस से जुड़े नए नियम लाने पर तेजी से काम कर रही है. इसके लिए सरकार ने सुप्रीम कोर्ट की एक एक्सपर्ट कमेटी बनाई है, जो इससे जुड़े नियम सुझाती है. इसके अलावा नए नियमों को लेकर वित्त मंत्रालय ने कुछ समय पहले एक उच्च स्तरीय बैठक भी की थी.

दूसरे खाते से पैसा कट जाएगा

- Install Android App -

अगर खाताधारक के खाते में पर्याप्त पैसे नहीं हैं और फिर भी वह चेक जारी करता है तो ऐसी स्थिति में चेक बाउंस की घटना सामने आती है। ऐसे में इसे रोकने के लिए नए नियम लागू किए जा सकते हैं, जिसके तहत खाते में पर्याप्त बैलेंस न होने पर वित्त मंत्रालय खाताधारक के दूसरे बैंक खातों से पैसे काट सकता है। साथ ही सख्त कदम उठाते हुए कानूनी कार्रवाई के रूप में जुर्माना लगाने की भी बात कही है.

दूसरा खाता नहीं खोल सकेंगे

चेक बाउंस के नए नियम लागू होने के बाद अगर किसी व्यक्ति का चेक बाउंस हो जाता है तो उसके बाद वह कोई अन्य बैंक खाता नहीं खोल पाएगा. सरकार को उम्मीद है कि इस नियम के आने से बाउंस रेट में कमी देखने को मिल सकती है.

कोई कर्ज नहीं ले पाएंगे

नए चेक बाउंस नियमों से लोन लेने में भी दिक्कत हो सकती है क्योंकि चेक बाउंस को लोन डिफॉल्ट के तौर पर दिखाया जा सकता है. अगर ऐसा हुआ तो डिफॉल्टर का सिबिल स्कोर खराब हो सकता है और भविष्य में लोन मिलने में दिक्कत आ सकती है।