jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Bhopal Big News : महिला से 14 लाख की ठगी, प्लाट विक्रेता ने अनुबंध के बाद भी नही की रजिस्ट्री, थाने पहुंचा मामला… पढ़िए पूरी खबर

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भोपाल :  प्रदेश की राजधानी भोपाल में रियल स्टेट का कारोबार अरबो रुपये में फल फूल रहा हैं | जहां तमाम तरह के बिल्डर लुभावने आफर के साथ ग्राहको से जमकर सौदेबाजी कर रहे हैं। कुछ बिल्डर द्वारा अपने ग्राहक को रुपया लेकर समय पर प्लाट या मकान नही देने से ग्राहक की समस्या बढ़ जाती हैं ऐसा ही एक मामला शहर के हबीबगंज क्षेत्र में आया जहां निजी स्कूल की शिक्षिका द्वारा प्लाट खरीदा गया और तय अनुबंध के अनुसार उन्होने विक्रेता को प्लाट की कीमत 14 लाख रुपये अदा कर दी बावजूद इसके विक्रेता द्वारा आज तक रजिस्टरी नही की गई। इस प्रकार 7 साल बीतने के बाद परेशान महिला ने पुलिस थाने की शरण ली। जहां पुलिस ने महिला की शिकायत पर घोखाधडी का प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस ने बताया कि हबीबगंज क्षेत्र की रहने वाली किरण कोगे एक निजी स्कूल में शिक्षिका है। उन्होने 2016 में कोलार की कासमास सिटी में एक प्लाट पसंद किया और उसे खरीदनेे के लिए प्लाट के मालिक विवेक मिश्रा से संपर्क किया।प्लाट के बारे में चर्चा हुई और खरीदी बिक्री की बात की गई। इस तरह प्लाट की कीमत 14 लाख हुई । प्लाट का इतना इकठ्ठा रुपया महिला के पास नही था उसने सौदे के लिए लोन लिया। प्लाट के लिए अनुबंध भी किया गया प्लाट की कीमत चुकाने के बाद ही रजिस्टी कर दी जायेगी। अब महिला शिक्षक द्वारा प्लाट की पूरी कीमत चुकाने के बाद भी अभी तक प्लाट की रजिस्टरी नही की गई।इस बात से परेशान महिला ने कोलार थाने में प्लाट विक्रेता के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है मगर अभी तक कोई गिरफतारी नही की गई ।