jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

Mp Big News : लोकायुक्त टीम ने पटवारी को 5000 रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रीवा : मप्र में भ्रष्टाचार और रिश्वत खोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे है | प्रशासन की नाक के नीचे उनके अधीनस्थ कर्मचारी लपक कर रिश्वत खोरी कर रहे है। आमजन भी इनके शोषण का शिकार हो रही है। इस प्रकार के मामले की शिकायत करने से लोग डरत है अपना बनता काम बिगड़ न जाए यह सोचकर लोग थोड़ा बहुत लेनदेन कर लेते है मगर काम की ज्यादा कीमत मांगी जाए तो यह लोग सीधे लोकायुक्त को शिकायत मामले में मदद की गुहार लगाते है। ऐसा ही एक मामला रीवा जिले का है जहां एक पटवारी को 5000 की रिश्वत लेते लोकायुक्त ने छापामार कार्यवाही में पकड़ा है। बताया जा रहा है कि अजय कुमार साहू के नाम दर्ज जमीन से उसका नाम अलग कर कामता साहू के नाम जमीन करने की धमकी दी गई थी नही तो बदले में 15 हजार की मांग की थी। अजय ने इस बात की शिकायत लोकायुक्त संभाग रीवा के पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ को की गई थी। संतोष कुमार सतनामी ने 15000 रुपये की रिश्वत मांगी हैए जिसकी प्रथम किस्त 5000 लेते हुए ट्रेप कार्रवाई के लिए योजना बनाई गई। संतोष कुमार सतनामी पटवारी को शिकायतकर्ता अजय कुमार साहू से 5000 रुपये की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथ ट्रैप किया गया।आगे की कार्यवाही जारी रहेगी।