jhankar
ब्रेकिंग
जानिए एक नौकरी पर निर्भरता क्यों खतरनाक है नवरात्रि का पांचवा दिन - माँ स्कंदमाता की पूजा का विशेष महत्व खाद की किल्लत को लेकर कांग्रेस का कृषि विभाग में प्रदर्शन, 3 दिन में तालाबंदी की चेतावनी जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति MP में आज से 4 दिन आंधी-बारिश का दौर, ग्वालियर-चंबल में ज्यादा असर हंडिया में गरबा महोत्सव में सीहोर के एमएलडी ग्रुप ने मारी बाजी ढोलियावाड़ में विद्युत विभाग की कार्रवाई से किसानों में आक्रोश, तीन मोटरें जब्त करने का आरोप हरदा: नाबालिग कबड्डी खिलाड़ी से छेड़छाड़ के मामले में आरोपी बरी, साक्ष्यों के अभाव में कोर्ट का फैसल... आईटीआई रहटगांव के कर्मचारियों को दी ई-ऑफिस संचालन की ट्रेनिंग रबी सिंचाई से पूर्व गोंदागांव उपनहर की साफ-सफाई एवं मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश

जाखड़ माता मंदिर में नवरात्रि की धूम, महिलाएं रोज दे रही गरबा की प्रस्तुति

हरदा| जिले के सोडलपुर ग्राम के मालीपुरा स्थित जाखड़ माता मंदिर में शारदीय नवरात्रि पर्व बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। मंदिर परिसर में इन दिनों भक्तिमय माहौल बना हुआ है।

माता रानी का आकर्षक श्रृंगार और आरती

- Install Android App -

मंदिर में माता रानी का प्रतिदिन आकर्षक श्रृंगार किया जा रहा है। सुबह-शाम विधि-विधान से पूजा-अर्चना और महाआरती हो रही है, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होकर माता के दर्शन कर रहे हैं। नौ दिवसीय नवरात्रि उत्सव के चलते मंदिर में सुबह से ही भक्तों का तांता लगा रहता है।

आरती के बाद गरबा की विशेष प्रस्तुति

आरती के बाद मंदिर प्रांगण में महिलाओं द्वारा प्रतिदिन गरबा की प्रस्तुति देकर माता रानी की आराधना की जा रही है। गरबा में महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा है। ढोल-नगाड़ों की थाप पर महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में गरबा कर माहौल को और भी भक्तिमय बना रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस आयोजन से गांव में एकता और संस्कृति को बढ़ावा मिल रहा है।