jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई गांव में गाय से क्रूरता का आरोप, पीड़ित ने थाने में की शिकायत ! मौके से मिला रुमाल - जांच की... हरदा: जनपद पंचायत हरदा के सब इंजीनियर का होटल के कमरे में संदिग्ध हालात में शव मिला, पुलिस जांच में ... मौसम का विकराल रूप: अगले 14 घंटों में कई राज्यों में भारी बारिश और तेज आंधी का अलर्ट, IMD ने जारी की... हंडिया बस स्टैंड पर अवैध अतिक्रमण का मामला: रातों-रात टप रखकर किया पक्का निर्माण, तहसीलदार बोले जांच... खंडवा मंदिर में मांस रखने का मामला: आरोपी गिरफ्तार, तांत्रिक के कहने पर कृत्य करने की बात कबूली, इला... हरदा: टिमरनी पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 927 ग्राम गांजा के साथ युवक गिरफ्तार हरदा में एम्बुलेंस व्यवस्था पर गंभीर सवाल: करोड़ों के जिला अस्पताल का क्या फायदा, जब समय पर नहीं पहु... हरदा: कॉलेज छात्रा का घर के आंगन में अधजला शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी ₹19 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा गया रोजगार सहायक, लोकायुक्त का बड़ा ट्रैप ऑपरेशन MP के 82 लाख किसानों के खातों में आए ₹3,300 करोड़ , सीएम ने खंडवा से की राशि ट्रांसफर

छतरपुर : बिरयानी खाकर भाजपा नेता बीमार पड़े, सैंपल लेकर थाने पहुंची पुलिस

छतरपुर। मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में भाजपा कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल अहिरवार बिरयानी खाकर बीमार पड़ गए। जिसके बाद पुलिस दुकान से चिकन बिरयानी का भगोना लेकर थाने पहुंच गई। जहां से बिरयानी के सैंपलिंग की कार्रवाई की जा रही है। भाजपा नेत का आरोप है कि बिरयानी से बदबू आ रही थी।

रिश्तेदार को दिखाने आए थे जिला कार्यसमिति के सदस्य

- Install Android App -

पूरा मामला ओरछा रोड थाना क्षेत्र के ट्रांसपोर्ट नगर का है। भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य पन्नालाल अहिरवार ने बिरयानी वाले की थाने में शिकायत की है। पन्नालाल अहिरवार ने बताया कि वे अपने रिश्तेदार का इलाज करवाने के लिए बुंदेलखंड अस्पताल आए थे। पन्नालाल का कहना है कि चिकन बिरयानी खाने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें लगातार उल्टी हो रही है। जिसके बाद उन्होंने शिकायत की थी। भाजपा नेता की शिकायत पर पुलिस ने छापेमारी करके बिरयानी के भगोने को बरामद कर लिया है।

सैंपलिंग के बाद कार्रवाई की जाएगी

थाना प्रभारी दीपक यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि पन्नालाल अहिरवार की शिकायत पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। दुकान पर मौजूद बिरयानी के भगोने को बरामद कर लिया गया है। सैंपलिंग के लिए बिरयानी को भेजा गया है। सैंपलिंग के बाद अगर बिरयानी में को समस्या मिलती है तो उसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।