jhankar
ब्रेकिंग
न्यायालय परिसर में लगा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, 37 लोगों की हुई जांच ढोलगांव कला में बिजली विभाग की लापरवाही से हादसे का खतरा, ग्रामीणों की जागरूकता से बची गौवंश की जान शहर में गूंजा जय श्रीराम, राम फेरी ने मनाया 15वां स्थापना दिवस बुजुर्ग भक्तों का सम्मान कर लिया आशी... बारंगा में दुपट्टा पहनाने के बाद गरमाई आदिवासी सियासत, भाजपा में शामिल होने की चर्चा पर आया स्पष्टीक... हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा

विदिशा में CM मोहन यादव ने की कई बड़ी घोषणाएं, युवाओं को मिलेगा रोजगार

विदिशा। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 नवंबर को विदिशा दौरे पर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कई विकासकार्यों की सौगात दी। साथ ही इस कार्यक्रम में उन्होंने गंजबासौदा तहसील के लिए एक साथ कई बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने कहा कि गंजबासौदा के युवाओं को भी उद्योगपतियों के माध्यम से रोजगार दिलाया जाएगा। वहीं, ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा।

150 बेड वाले सिविल अस्पताल का लोकार्पण
CM डॉ. मोहन यादव ने 32.42 करोड़ की लागत से तैयार 150 बेड वाले सिविल अस्पताल, गंजबासौदा का लोकार्पण किया। इस कार्यक्रम में CM 64.29 करोड़ की लागत के 26 विकास कार्यों का लोकार्पण और 85.84 करोड़ रुपए की लागत के 28 विकास कार्यों का भूमिपूजन भी किया। इस दौरान उन्होंने यहां की जनता के लिए कई घोषणाएं भी की। CM मोहन यादव ने कहा- ‘जनसंघ के जमाने से विदिशा हमारे लिए विशेष महत्व रखता है। जिले के समग्र विकास में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे…’

- Install Android App -

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने एक साथ कई बड़ी घोषणाएं की. उन्होंने कहा-

गंजबासौदा के युवाओं को भी उद्योगपतियों के माध्यम से रोजगार दिलाया जाएगा
त्यौंदा में कॉलेज बनाया जाएगा
ग्यारसपुर को नगर पंचायत बनाया जाएगा
गंजबासौदा नगर पालिका की सीमा बढ़ाई जाएगी
गंजबासौदा में नर्सिंग और पैरामेडिकल कॉलेज खोला जाएगा
बाबा जगन्नाथ दास के नाम पर होगा अस्पताल का नाम
धर्मकांटा-बैतोली फाटक तक सड़क का निर्माण किया जाएगा