jhankar
ब्रेकिंग
आदतन आरोपी गांजे के साथ पकड़ाया, सिविल लाइन पुलिस ने 838 ग्राम मादक पदार्थ किया जब्त मेरा युवा भारत हरदा द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस एवं आस-पड़ोस युवा संसद कार्यक्रम आयोजित प्रधानमंत्री आवास योजना 2.0 में बड़ा अपडेट: 20.80 लाख मकानों को मंजूरी, पात्र परिवारों को मिलेगी ₹2.... नर्मदा में रेत माफिया पर बड़ी कार्रवाई: बाबरी घाट पर अवैध उत्खनन में लगी 4 पनडुब्बियां जब्त लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल ने दिया देश को दिया एकता का सूत्र:- नीरज गुर्जर  बंदी निःशुल्क अधिवक्ता पाने के हकदार - प्रधान जिला न्यायाधीश मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई नवंबर में स्मार्टफोन बाजार में मचेगी धूम! Motorola, Vivo, Xiaomi और iQOO के नए फोन की एंट्री, जानिए ... आंध्र प्रदेश में स्कूल के अंदर हैवानियत, क्लासरूम में चेनसॉ से 10वीं की छात्रा पर हमला, दूसरी छात्रा... देश आज मना रहा लौह पुरुष सरदार पटेल की 151वीं जयंती

Chhindwara News : विधानसभा निर्वाचन के दृष्टिगत कलेक्टर कार्यालय में स्थापित टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 में निर्वाचन संबंधी जानकारी प्राप्त करने व शिकायत दर्ज करने की सलाह

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मनोज पुष्प के मार्गनिर्देशन में कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक-41 में आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 के लिये टेली कॉलिंग कॉल सेंटर 1950 स्थापित किया गया है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से संपर्क करने वाले आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया जा रहा है । इस टेली कॉलिंग कॉल सेंटर से 5 अक्टूबर तक 246 और आज शाम 5 बजे तक 3 आवेदकों को निर्वाचन से संबंधित विभिन्न समस्याओं के निराकरण के लिये उचित परामर्श दिया गया ।

- Install Android App -

अपर कलेक्टर एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री के.सी.बोपचे ने बताया कि मतदाता पहचान पत्र प्राप्त नहीं होने के संबंध में कोई भी मतदाता 1950 कॉल सेंटर से टेली कॉलिंग के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं । साथ ही आगामी विधानसभा निर्वाचन 2023 से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिये भी इस कॉल सेंटर में कॉल करने की सलाह दी गई है ।