jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

Mp Breaking: मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में एक युवक ने पत्नी सहित परिवार के 8 सदस्यों की हत्या के पीछे क्या है ?? जब युवक मानसिक रोगी था तो 8 दिन पहले क्यों उसकी शादी की!

मध्यप्रदेश के छिंदवाड़ा में युवक ने परिवार के 8 लोगों की हत्या कर दी एक अन्य परिवार का सदस्य घायल है। उस पर भी जानलेवा हमला किया उसके बाद गांव से कुछ दूरी पर एक पेड़ के ऊपर उसने फांसी लगा ली। यह दिल दहला देने वाली घटना जिले के बोदल कछार गांव में हुई । आठ लोगो की हत्या के बाद पूरे गांव सहित जिले में सनसनी फेल गई । बीती रात हुई इस वारदात के अंजाम घर के ही एक सदस्य ने दिया। 21 मई को जिस युवक की शादी घरवालो ने की उसने अचानक मौत का तांडव क्यों मचाया। सभी परिवार गांव के लोग हैरान परेशान है। किसी को कुछ समझ नहीं आ रहा की । आज सुबह से ही पूरा गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। जिले के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे।

छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी परिवार के 26 वर्षीय दिनेश उर्फ भूरा सरयाम मानसिक रूप से बीमार था। दिनेश की शादी एक हफ्ते पहले ही हुई थी। मंगलवार और बुधवार की रात 3 बजे किसी बात को लेकर दिनेश ने अपने परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया।

आरोपी ने सबसे पहले पत्नी को कुल्हाड़ी से काटा, फिर एक-एक कर मां बहन, भाई – भाभी और दो भतीजियों भतीजे को मार डाला। 10 साल के ताऊ के लड़के पर भी हमला किया, लेकिन वह जान बचाकर भाग गया और आस-पड़ोस के लोगों को जानकारी दी। लोगों ने पुलिस को सूचना दी।

परिवार के 8 सदस्यों की हत्या, ताऊ के लड़के पर किया हमला, जबड़ा टूटा जिला अस्पताल भर्ती।

- Install Android App -

घटना तामिया तहसील में थाना माहुलझिर के बोदल कछार गांव की है। मंगलवार – बुधवार की दरमियानी रात 3 बजे आरोपी ने मां (55), भाई (35), भाभी (30), बहन (16), भतीजा (5), दो भतीजी (4 व डेढ़ साल) को मार डाला। घटना के बाद से गांव के लोगों में डर दहशत बनी हुई है। एसपी ने सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल गांव में लगाया गया है।

इनका कहना है।

21 मई को ही आरोपी की शादी हुई थी। घटना की विस्तृत जांच की जा रही है। ग्रामीणों ने बताया है कि आरोपी मानसिक रूप से डिस्टर्ब था। जॉच दल का गठन कर जांच करवाएंगे। गांव में पुलिस जवान तैनात किए गए।

मनीष खत्री एसपी

 

खबर आगे अपडेट हो रही