ब्रेकिंग
खिरकिया हरदा : अंधे कत्ल का खुलासा रुपए के लेनदेन का मामला, 5 आरोपी गिरफ्तार , एसपी ने किया खुलासा केदारनाथ धाम के पास हैलीकाप्टर हुआ क्रेश 7 लोगों की मौत इंदौर : कोरोना के रोज आ रहे मरीज में मिले पिछले 5 दिन में मिले 52 मरीज: मरीजो की संख्या करीब एक सैकड... मौसम: मप्र में आंधी-बारिश की चेतावनी 47 जिलों में बारिश की सम्भावना सिराली: रेत के अवैध परिवहन में शामिल 2 ट्रेक्टर जप्त किये अखिल भारतीय कतिया समाज महासंघ का स्मार्ट गर्ल्स प्रशिक्षण 21-22 जून को Aaj ka rashifal: आज दिनांक 15 जून 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा छीपाबड़: कुआं खुदाई का कार्य करने वाले मजदूर युवक पर गिरी बिजली मौके पर हुई मौत !   आयशर वाहन में ठुस ठूस कर ले जा रहे थे गौवंश , टिमरनी पुलिस ने घेराबंदी कर गौ तस्करी करने वाले 5 आरोप... बदमाश नंनद को आए थे किडनेप करने उठा ले गए भाभी को, आरोपियों ने बंधक बनाकर किया दुष्कर्म , 8 आरोपी गि...

Chief Minister Ladli Behna Yojana 2024 : सभी बहनों के लिए आई गुड न्यूज़, अब आने बाली 10वीं किस्त के साथ मिलेगा अनेक योजनाओं का लाभ, Cm डॉ. मोहन यादव ने दिए संकेत

Ladli Behna Yojana Latest Update: मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में लाडली बहना योजना की पात्र महिलाओं को 9वी किस्त का पैसा ट्रांसफर किया है। मध्य प्रदेश में योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त कर रही 1.29 करोड़ महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की गई है। योजना की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करने के साथ ही मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य की महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न प्रकार की योजनाओं का लाभ भी प्रदान किया है। अगर आपको राज्य सरकार द्वारा 10 फरवरी 2024 को लाडली बहन योजना के 1250 रुपए की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर के साथ सरकार द्वारा प्रदान किए गए इन योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारी नहीं है, तो आज हम आपको इस योजना की संपूर्ण जानकारी इस आर्टिकल के माध्यम से देने वाले हैं। तो चलिए जानते हैं राज्य के मुख्यमंत्री द्वारा 10 फरवरी को महिलाओं को लाडली बहना योजना के अलावा और कौन-कौन से लाभ प्रदान किए गए हैं।

लाडली बहना योजना 9वी किस्त –

मध्य प्रदेश सरकार ने हाल ही में 10 फरवरी को राज्य की 1.29 करोड़ महिलाओं के खाते में योजना की 9वी किस्त के 1250 रुपए ट्रांसफर कर दिए हैं। यह राशि हर महीने की 10 तारीख को राज्य सरकार द्वारा योजना में पात्र सभी महिलाओं के खाते में बैंक डीबीटी के माध्यम से ट्रांसफर की जाती है। लेकिन इस योजना में लाभ प्राप्त कर रही उन सभी 1.29 करोड़ महिलाओं के लिए राज्य सरकार ने खुशखबरी देते हुए योजना के साथ विभिन्न प्रकार की अन्य योजनाओं के लाभ देने का भी निर्णय लिया है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य की महिलाओं के सशक्तिकरण के उद्देश्य से चलाए जा रही अनेक योजनाओं का लाभ अब राज्य की सभी लाडली बहना में पात्र महिलाओं को भी प्रदान किया जाएगा। अगर आप राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही लाडली बहना योजना में लाभ प्राप्त कर रहे हैं, तो आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा इस योजना के साथ प्रदान की जाने वाली अन्य योजनाओं के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए। आज हम आपके राज्य सरकार इन महिलाओं को जिस योजना का लाभ प्रदान करने वाली है, उसकी जानकारी देने वाले हैं।

अब अगले महीने से मिलेंगे ₹1500 –

10 फरवरी 2024 को लाडली बहना योजना की 9वी किस्त महिलाओं के खाते में ट्रांसफर करने के साथ ही मध्य प्रदेश सरकार ने अगले महीने प्रदान की जाने वाली किस्त को लेकर भी बड़ी खुशखबरी प्रदान की है। राज्य की सभी महिलाएं जो इस योजना का लाभ प्राप्त कर रही है। एवं सरकार द्वारा जिन महिलाओं के खाते में हर महीने 1250 रुपए की राशि प्राप्त हो रही है। उन सभी महिलाओं को खुशखबरी देते हुए मध्य प्रदेश सरकार ने कहा है, कि अगले महीने प्राप्त होने वाली योजना की 10वीं किस्त के दौरान मध्य प्रदेश सरकार राज्य की सभी 1.29 करोड़ लाडली बहनों को ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि प्रदान करेगी। योजना में बहुत समय के बाद राज्य सरकार द्वारा सहायता राशि को बढ़ाया जा रहा है। इस योजना के अंतर्गत मध्य प्रदेश सरकार धीरे-धीरे राज्य की महिलाओं को हर महीने ₹3000 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर करेगी। जिसके लिए राज्य सरकार फिर से इस योजना में ₹250 की आर्थिक सहायता राशि बढ़ाने पर विचार कर रही है। अगर राज्य सरकारी योजना में 250 रुपए की बढ़ोतरी करती है, तो अगले महीने 10 तारीख को फिर से लाडली बहना योजना के लिए बड़ी खुशखबरी निकल कर आएगी। और इस बार महिलाओं को 1250 रुपए के स्थान पर सरकार द्वारा ₹1500 की आर्थिक सहायता राशि ट्रांसफर की जाएगी।

अब ₹450 में मिलेगा रसोई गैस सिलेंडर –

- Install Android App -

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान करने का वादा किया गया था। वादे को निभाते हुए राज्य के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पिछले कुछ महीने में राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया। जिसकी अब तक सरकार द्वारा दो किस्त महिलाओं को प्रदान की जा चुकी है। इसी प्रकार राज्य सरकार ने 10 फरवरी को मंडला में आयोजित लाडली बहना योजना सम्मेलन के दौरान योजना की 9वी किस्त का पैसा ट्रांसफर करने के साथ राज्य की महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर देने पर भी चर्चा की और महिलाओं को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार द्वारा आगे भी इसी प्रकार महिलाओं को 450 रुपए में गैस सिलेंडर प्रदान किया जाएगा। जिन महिलाओं के मन में सवाल था कि राज्य सरकार द्वारा 450 में गैस सिलेंडर देने वाली योजनाओं को बंद किया जा सकता है। उन सभी महिलाओं को खुशखबरी देते हुए मोहन यादव ने इस योजना को इसी प्रकार सुचारू रूप से चालू रखने का ऐलान कर दिया है। और अब मध्य प्रदेश की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत ₹450 में गैस सिलेंडर मिलता रहेगा।

लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त होगी जारी –

मध्य प्रदेश सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना की तरह राज्य की गरीब एवं आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिलाओं को लाभान्वित करने के उद्देश्य से लाडली बहना आवास योजना की शुरुआत की गई थी। इस योजना की शुरुआत राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा की गई थी। योजना का उद्देश्य राज्य की गरीब महिलाओं को पीएम आवास योजना की तरह पक्का मकान बनाने के लिए आर्थिक सहायता राशि प्रदान करने का था। योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा सभी लाभार्थी महिलाओं के ऑनलाइन आवेदन फार्म जमा किए गए हैं। लेकिन अब तक इस योजना में राज्य की महिलाओं को लाभान्वित नहीं किया जा सका है। अब राज्य सरकार ने इस योजना में सभी पात्र महिलाओं को पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। और राज्य की 1.29 करोड़ लाडली बहनों को खुशखबरी देते हुए राज्य सरकार ने जिन महिलाओं के आवेदन फार्म जमा कराए थे। उन सभी महिलाओं को लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने के निर्देश जारी कर दिए हैं। बहुत ही जल्द मध्य प्रदेश सरकार इन महिलाओं के खाते में लाडली बहना आवास योजना की पहली किस्त का पैसा ट्रांसफर करने जा रही है। अगर आपने इस योजना के अंतर्गत अपना आवेदन फार्म जमा किया है, तो अब आपको मध्य प्रदेश सरकार द्वारा पक्का घर बनाने के लिए प्रदान की जाने वाली 1.20 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि प्राप्त होने वाली है।

________________________________

यह भी पढ़े –