jhankar
ब्रेकिंग
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा, बाबरी घाट से होगी शुरुआत फौती नामांतरण में गलत जानकारी पड़ी भारी, एसडीएम ने तहसीलदार का आदेश पलटा हंडिया : मोबाइल टावरों से AC के कंप्रेसर, कॉइल और कॉपर पाइप चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश,,, किसान संघ की बैठक में 1100 पौधे लगाने का निर्णय, बीमा व मूंग भुगतान की उठी मांग नेशनल लोक अदालत 12 सितम्बर को बिजली चोरी एवं अनियमितताओं के प्रकरण में होंगे समझौते उपभोक्ताओं से ... बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना अंतर्गत किशोरी बालिकाओं ने किया एक्सपोजर विजिट ब्लॉक स्तरीय बेडमिंटन प्रतियोगिता में 150 खिलाड़ियों ने किया खेल प्रतिभा का प्रदर्शन दूध विक्रेताओं ने हड़ताल से किया किनारा, एसपी से सुरक्षा की मांग फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिये इनाम घोषित पिछले 24 घंटों में जिले में 3.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज

हरदा: भारत-तिब्बत समन्वय संघ” बाल विभाग के जिलाध्यक्ष बने बालकवि दुहित गौर, महज साढ़े 9 वर्ष की आयु में बने जिलाध्यक्ष ! 

हरदा। भारत तिब्बत समन्वय संघ के बाल विभाग के जिलाध्यक्ष पद पर बालकवि दुहित गौर को नियुक्त किया गया है। संघ की केंद्रीय नियुक्ति समिति की सचिव और राष्ट्रीय महामंत्री सुश्री राजो मालवीय की अनुशंसा पर केंद्रीय नियुक्ति समिति द्वारा नियुक्ति की गई। जिसकी घोषणा केंद्रीय संयोजक हेमेंद्र प्रताप सिंह तोमर द्वारा की गई है। बालकवि अब जिले में बालविभाग की कार्यकारणी बनायेंगे और संघ की मंशा अनुरूप जिले में गतिविधियों का संचालन करेंगे।

- Install Android App -

सुश्री मालवीय ने बताया कि भारत तिब्बत समन्वय संघ वर्तमान में चीन से भारत को सुरक्षित करने के लिए तिब्बत की स्वतंत्रता व बाबा भोलेनाथ के मूल गांव कैलाश-मानसरोवर की मुक्ति के लिए कार्य करने वाला जाग्रत संगठन है। इस संगठन में देश के लाखों लोग अलग अलग विधा और अलग अलग उम्र के जुड़े हुए हैं। बालकवि दुहित गौर की नियुक्ति पर शुभचिंतकों ने बधाई दी।