jhankar
ब्रेकिंग
महर्षि ज्ञानपीठ के हिमाक्ष राठौर का राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए चयन टिमरनी मंडी समिति की किसानों से अपील: अब उपज लेकर मंडी न आएं, 25 हजार क्विंटल की बंपर आवक से भरा मंड... जल संसाधन विभाग की कार्यपालन यंत्री ने हंडिया शाखा नहर संभाग की नहरों का किया निरीक्षण मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध नर्मदा के तटीय क्षेत्रों में 9 प्रकरण दर्ज विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण-2027 के लिए राजनीतिक दलों की बैठक संपन्न कलेक्टर ने कलेक्ट्रेट की शाखाओं का किया औचक निरीक्षण आज कैसा रहेगा मप्र का मौसम  औद्योगिक क्षेत्र में दर्दनाक हादसा, टैंकर के नीचे आने से युवक की मौत जन्मदिन पर केक नहीं, मां नर्मदा के घाट की सफाई कर दिया सेवा का संदेश आज 22- अक्टूबर - गुरुवार सुबह की देश राज्यों से बड़ी खबरें 

हंडिया : पीएम श्री विद्यालय हंडिया में जनप्रतिनिधि अभिभावक,शिक्षाविद् और गणमान्य जनो की बैठक संपन्न! 

हंडिया।शनिवार को स्थानीय पीएम श्री विद्यालय में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि,अभिभावक,शिक्षाविद् एवं गणमान्य नागरिकों की बैठक जनपद पंचायत सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर की अध्यक्षता में आयोजित की गई।बैठक का शुभारंभ जंप सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं माल्यार्पण कर किया गया।तत्पश्चात विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों व जनप्रतिनिधियों को तिलक तथा पुष्प गुच्छ प्रदान कर स्वागत किया गया।

बैठक में विद्यालय प्रमुख जीआर चौरसिया द्वारा पीएम श्री विद्यालय का परिचय प्रदान किया गया।

- Install Android App -

श्री चौरसिया ने बताया कि पीएम श्री विद्यालय क्या है इसका क्या उद्देश्य है एवं पीएम शाला में बच्चों को क्या सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है और इसके आसपास की शालाएं कैसे प्रेरित हो सकती है।इसके बारे में विस्तृत रूप से समझाया।शाला को और कैसे उन्नत किया जा सकता है।जन-प्रतिनिधि और पालकों की क्या क्या भूमिका हो सकती है।को विस्तार पूर्वक समझाया गया।बैठक में जंप सदस्य मंजू प्रभुदयाल धनगर,ग्राम पटेल प्रहलाद सिंह खत्री,शिक्षाविद् पुरुषोत्तम तिवारी,सरपंच लखनलाल भिलाला,सुनील सोनकर सहित जनप्रतिनिधि अभिभावक और गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

इस दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों व अभिभावकों को विद्यालय की कक्षाओं का निरीक्षण करवाया गया। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने बच्चों को दी जा रही व्यवस्थाओं के तहत सामग्री की गुणवत्ता खान-पान सुविधाओं एवं विद्यालय द्वारा दी जा रही संपूर्ण सुविधाओं को देख साफ सफाई की सराहना की।इस अवसर पर सरपंच लखनलाल भिलाला ने शाला में बच्चों को स्वच्छ पेयजल हेतु आरओ लगाने की घोषणा की

बैठक के अंत में संस्था प्रधान जीआर चौरसिया द्वारा आभार व्यक्त किया गया।जबकि बैठक का संचालन विद्यालय के शिक्षक डाक्टर राजेंद्र मंडलोई द्वारा किया गया।