jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

CM अमरिंदर सिंह की टीम बोली, ‘जब तक माफी नहीं मांगेंगे सिद्धू, नहीं करेंगे मुलाकात’

मकड़ाई समाचार चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह और नवनियुक्त पार्टी अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू के बीच विवाद थम नहीं रहा है। मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की टीम ने विवाद को हवा देते हुए कहा है कि मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह तब तक नवनिर्वाचित अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू से मुलाकात नहीं करेंगेस जब तक वह सोशल मीडिया के जरिए किए गए हमलों के लिए माफी नहीं मांग लेते। अमरिंदर सिंह की टीम ने मंगलवार देर रात ट्वीट कर यह बात कही है। गौरतलब है कि पंजाब कांग्रेस में इन दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है और अगले साल होने जा रहे विधानसभा चुनाव में पार्टी की गाड़ी को बेपटरी कर सकता है।

अमरिंदर सिंह की टीम ने किया ये ट्विट

- Install Android App -

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के मीडिया सलाहकार रवीन ठकराल ने ट्वीट किया, ”ये खबरें पूरी तरह झूठी हैं कि नवजोत सिंह सिद्धू मुख्यमंत्री अमरिन्दर सिंह से मिलने के लिये समय मांग रहे हैं। मुख्यमंत्री के रुख में कोई बदलाव नहीं आया है. वह तब तक सिद्धू से नहीं मिलेंगे जब तक वह सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ की गईं अपमानजक टिप्पणियों पर सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते”। साथ ही पंजाब के मंत्री ब्रह्म मोहिंद्रा ने भी साफ कहा है कि मुख्यमंत्री के साथ नवजोत सिंह सिद्धू की कोई निजी बैठक नहीं हो रही है। मोहिंद्रा ने यह भी कहा कि सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नियुक्त करने के पार्टी आलाकमान के फैसले का स्वागत है, लेकिन मैं सिद्धू से तब तक नहीं मिलूंगा, जब तक वे मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह से मिलकर आपसी मुद्दों को सुलझा नहीं लेते हैं।

गौरतलब है कि इससे पहले बीते सप्ताह अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव हरीश रावत से भी मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने कहा था कि वे सिद्धू से तब तक नहीं मिलेंगे जब तक कि वह उनके खिलाफ अपने ‘‘अपमानजनक” ट्वीट के लिए माफी नहीं मांग लेते। सिद्धू को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाए जाने पर मुख्यमंत्री की तरफ से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। हालांकि यदि सिद्धू माफी मांग लेते हैं तो अमरिंदर सिंह को नवजोत सिंह सिद्धू के प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष रहने को कोई आपत्ति नहीं होगी, ऐसा संकेत अमरिंदर सिंह की टीम की ओर से दिया गया है।