jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

पर्यटन कॉन्क्लेव में 3000 करोड़ के निवेश प्रस्ताव आए : सीएम डॉ. यादव

रीवा। कृष्णा राज कपूर आडिटोरियम में शनिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 2 दिवसीय रीजनल टूरिज्म कॉन्क्लेव का शुभारंभ किया। कॉन्क्लेव में देश भर से आए निवेशकों ने मोहन यादव के साथ वन टू वन चर्चा कर उन्हें प्रदेश में पर्यटन के उज्ज्वल अवसरों से अवगत कराया। कार्यक्रम में 3000 करोड़ के रुपए से अधिक निवेश के प्रस्ताव मिले हैं। इससे रीवा और शहडोल संभाग में पर्यटन व उद्योग को नया आयाम तो मिलेगा। इसके अलावा रोजगार के अवसरों में वृद्धि होने के साथ ही आर्थिक समृद्धि भी आएगी।

कॉन्क्लेव में निवेशकों ने खोली तिजोरियां
ललित होटल इंडस्ट्री ग्रुप की मालिक ज्योत्सना सूरी ने 700 करोड़, एवीयेशन इंडस्ट्री फ्लाई ओला के मैंनेजिंग डायरेक्टर श्रीराम ओला ने 700 करोड़ से अधिक आरसीआरसीपीएल और विंध्य प्राइड के दिव्यांश सिंह बघेल ने 500 करोड़ के निवेश का प्रस्ताव रखा। इसी तरह से अमित दिग्विजय 500 करोड़, समदड़िया बिल्डर्स के मैंनेजिंग डायरेक्ट अजीत समदड़िया ने 300 करोड़ के इन्वेस्टमेंट की इच्छा जाहिर की। जंगल कैम्प के गजेंद्र सिंह राठौर ने 150 करोड़, गौरव प्रताप सिंह 100 करोड़ और पुष्प प्रताप सिंह ने भी पर्यटन के क्षेत्र में 100 करोड़ के इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव रखा है।

- Install Android App -

इन कंपनियों ने दिया इन्वेस्टमेंट का प्रस्ताव
हेरिटेज प्रॉपर्टीज को विकसित करने के लिए राजस्थान के फोर्ट एंड पैलेस के मैंनेजिंग डायरेक्ट मानवेन्द्र सिंह सेखावत ने 100 करोड़ इको पार्क के विजय और अनुज तिवारी ने 80 करोड़, तथास्तु रिसोर्ट के अनिल अग्रवाल ने 150 करोड़, सिद्दार्थ सिंह तोमर 15 करोड़, सिद्धिविनायक कंस्ट्रक्शन के वैभव सिंह कौरव ने 10 करोड़ और कैलाश फूलवानी ने 5 करोड़ के निवेस के प्रस्ताव रखे हैं। इस तरह से निवेशकों की ओर से लगभग 3000 करोड़ से भी अधिक का प्रस्ताव रखा गया हैं।

विंध्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा, पिछले वर्ष देश में सर्वाधिक पर्यटक मध्य प्रदेश में आए थे। विन्ध्य क्षेत्र में अपार सौन्दर्य, वन्य प्राणी, कई प्रमुख धार्मिक स्थल, आकर्षक ऐतिहासिक विरासतें व हरे-भरे वन हैं। हमारा जंगल जीवंत जंगल है। यहां कई तरह के बाघ और अन्य वन्यप्राणी हैं। चंबल सबसे साफ नदी है, जिसमें घड़ियालों का संरक्षण किया जा रहा है। देश में सर्वाधिक बाघ मध्य प्रदेश में हैं। देश का एकमात्र चीता प्रदेश भी मध्य प्रदेश ही है।