jhankar
ब्रेकिंग
हरदा में कृषि उपज मंडी के पास कार में लगी आग, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू; गैस सिलेंडर मिलने से मची अफ... मध्य प्रदेश में सोना-चांदी के भाव अपडेट: सोने में गिरावट, चांदी के दाम में भी नरमी जिला जल उपयोगिता समिति की बैठक 15 अक्टूबर को, रबी सिंचाई पर होगी चर्चा जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के लिए जिला स्तरीय चार्ज अधिकारियों का प्रशिक्षण आयोजित टिमरनी में गांधी चौक के अस्तित्व को लेकर विवाद, कांग्रेस ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन आशा सुपरवाइजरों की समीक्षा बैठक संपन्न, सुरक्षित मातृत्व पर जोर सिराली और खिरकिया क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ 4 प्रकरण दर्ज शासकीय पॉलीटेक्निक हरदा में गूलकाई एआई सॉल्यूशंस का कैंपस ड्राइव आयोजित स्मार्ट फिश पार्लर हेतु आवेदन पुनः आमंत्रित रानापुर में अघोषित बिजली कटौती का मुद्दा गरमाया, भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत विभाग से की चर्चा

BSNL की छत्तीसगढ़ के इलाकों में 4,000 नए मोबाइल टावर लगाने की योजना

नई दिल्ली। दूरसंचार एवं ग्रामीण विकास राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने रविवार को बताया कि सरकारी कंपनी बीएसएनएल छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित इलाकों में 4,000 नए मोबाइल टावर लगाने की योजना पर काम कर रही है। मंत्री ने यह जानकारी छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे के दौरान दी। इस दौरान उन्होंने आकांक्षी जिला कार्यक्रम सहित केंद्र सरकार की योजनाओं और दूरसंचार एवं ग्रामीण विकास मंत्रालयों के तहत परियोजनाओं की समीक्षा की। एक बयान में कहा गया, ”केंद्र सरकार डिजिटल संचार को मजबूत करने के लिए छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित और दूरदराज के इलाकों में 4,000 नए बीएसएनएल टावर लगाने की योजना पर काम कर रही है। यह जानकारी केंद्रीय ग्रामीण विकास एवं दूरसंचार राज्य मंत्री पेम्मासानी चंद्रशेखर ने रायपुर में साझा की।”

- Install Android App -

पेम्मासानी ने कहा कि सुरक्षा बलों और वन विभाग से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद इन टावरों की स्थापना चरणों में की जाएगी। उन्होंने कहा, ”बीएसएनएल पूरे देश में उच्च गुणवत्ता वाली 4जी सेवाएं दे रही है और इस विस्तार के साथ, हम देश के अंतिम छोर के गांवों तक डिजिटल संपर्क पहुंचाने के मिशन को साकार कर रहे हैं।” उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्य ‘मिशन मोड’ में किए जा रहे हैं और इन क्षेत्रों में घर-घर सेवाएं पहुंचाने की रणनीति अपनाई जा रही है। मंत्री ने कहा, ”इन क्षेत्रों के स्कूलों का डिजिटलीकरण किया जा रहा है, जिससे छात्र जेईई और नीट जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे। इसके अलावा, दिव्यांग छात्रों को विशेष सुविधाएं भी दी जा रही हैं।”