jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

Cm Mohan Yadav : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 21 जनवरी को आएंगे नर्मदापुरम

कलेक्टर ने की तैयारियां की समीक्षा, अधिकारियों को दिए निर्देश

- Install Android App -

के के यदुवंशी पत्रकार, सिवनी मालवा : प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 21 जनवरी को नर्मदापुरम आएंगे। सीएम का जिले का यह पहला दौरा है।
जिले में मुख्यमंत्री डॉ यादव के मुख्य आतिथ्य जन आभार यात्रा और लोकार्पण एवं शिलान्यास का कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री डॉ यादव जिले में कानून व्यवस्था एवं विकास कार्यों के संबंध में संभागीय समीक्षा भी करेंगे।

कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट में अधिकारियों के साथ बैठक कर प्रस्तावित कार्यक्रमों की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए की सभी विभाग सौपे पर गए दायित्वों का पूरी गंभीरतापूर्वक क्रियान्वयन करें। प्रस्तावित कार्यक्रमों की सभी तैयारियां समय पर पूर्ण की जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि इस दौरान कोई भी अधिकारी अवकाश पर ना रहें ।