jhankar
ब्रेकिंग
सुसाइड नोट और मृत्यु-पूर्व कथन के बावजूद आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का आरोप सिद्ध नहीं, पांचों आरोप... हंडिया थाने में जन्माष्टमी का अनूठा दृश्य, बंदीगृह में मनाई श्री कृष्ण जन्माष्टमी  हरदा विधायक डॉ. दोगने की पहल रंग लाई, केंद्रीय मंत्री गडकरी ने फोरलेन सड़क प्रस्ताव पर कार्यवाही के ... MPPSC में सफलता के बाद सावन बांके बने वन परिक्षेत्र अधिकारी, गुर्जर परिवार ने किया स्वागत-अभिनंदन बिजली चोरी के खिलाफ हरदा जिले में सघन चेकिंग अभियान तक्षशिला विद्या मंदिर में धूमधाम से मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी अधिवक्ता संघ मेरा परिवार है, सहयोग के लिए हमेशा रहूंगी उपलब्ध न्यायाधीश तबस्सुम खान जानिए आज कैसा रहेगा MP का मौसम आज भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव: देशभर में धूमधाम से मन रही है जन्माष्टमी, मंदिरों में गूंज रहे हैं नंद... आज का राशिफल: 4 सितंबर 2026 🌟 जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

Harda News: अयोध्या में श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के अभिजीत मुहूर्त में यहां भी होगी राम दरबार की स्थापना

 तीन दिवसीय होगा प्राण प्रतिष्ठा समारोह, जोर शोर से चल रही तैयारियां 

- Install Android App -

हरदा : अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के अभिजीत मुहूर्त में गुर्जर छात्रावास के सामने स्थित करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर परिसर में भी भगवान राम सहित माता सीता,लक्ष्मण,हनुमान की प्रतिमाएं विराजित होगी।प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर यहां तैयारी पूर्ण कर ली गई है।

करूणानिधान नवदुर्गा बजरंग मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश पाराशर ने बताया कि 22 जनवरी को राम दरबार की स्थापना होगी।यह आयोजन तीन दिवसीय होगा।20 जनवरी को दोपहर 3 बजे से मंदिर परिसर से शोभा यात्रा निकाली जाएगी।शोभा यात्रा मुख्य मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त होगी।21 जनवरी को जलाधिवास,अन्नाधिवास,हवन होगा।उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से आयोजन में उपस्थित होकर पुण्य लाभ लेने की अपील की है।