jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

National Family Benefit Yojana 2024: क्या आप जानते है। सरकार की इस योजना में ₹20,000/- रूपए की वित्तीय सहायता मिलती है गरीब परिवारों को

‘ National Family Benefit Yojana 2024’ केंद्र और राज्य सरकार की कई सारी योजनाएं चलती रहती हैं। जिनकी जानकारी कई बार प्रचार प्रसार के अभाव में आम नागरिक तक नही पहुंच पाती। आज हम आपको ऐसी ही एक योजना के बारे में बताने वाले हैं जिसके अंतर्गत आपको ₹20000 की आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। योजना की पूरी जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारे इस आर्टिकल को पूरा पढ़े। यह योजना केंद्र सरकार के द्वारा शुरू की गई है। इस योजना का लाभ भी कई लोगो को मिल चुका। इस योजना के अंतर्गत अगर किसी भी परिवार में कमाने वाले व्यक्ति की आकस्मिक किसी कारण से मृत्यु हो जाती है तो उनके परिवार को ₹20000 की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

इसके लिए पात्रता शर्तें और आवेदन प्रक्रिया पूरी जानकारी नीचे प्रदान की गई है –

आपको बता दें कि इस योजना के तहत, मुख्य कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु होने पर (चाहे मृत्यु का कारण कुछ भी हो) शोक संतप्त परिवारों को वित्तीय सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना का लाभ सिर्फ गरीब मृतक के परिवार के जीवित सदस्य को स्थानीय जांच में घर का मुखिया पाए जाने पर ही पारिवारिक लाभ का भुगतान किया जाएगा।

उक्त कमाने वाले व्यक्ति की मृत्यु तब हुई हो जब वह 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम आयु का हो।

पात्रता –

- Install Android App -

  • आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
  • आवेदक का परिवार गरीबी रेखा से नीचे (बी.पी.एल.) हो।
  • आवेदक के परिवार में कमाने वाला मुख्य व्यक्ति जीवित न हो।
  • कमाने वाले मृतक की आयु 18 वर्ष से अधिक और 60 वर्ष से कम होनी चाहिए।
  • आवेदक अपने परिवार का कमाने वाला भावी मुख्य व्यक्ति हो।

लाभ –

₹ 20000/ – यह राशि गरीब मृतक के परिवार के जीवित सदस्य को स्थानीय जांच में घर का मुखिया पाए जाने पर एकमुश्त सहायता के रूप में दी जाएगी।

आवश्यक दस्तावेज –

  • मृत्यु प्रमाण पत्र
  • पहचान का प्रमाण
  • पते का प्रमाण
  • परिवार का बीपीएल कार्ड/राशन कार्ड
  • परिवार आईडी / सदस्य आईडी