jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 01 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे हरदा : मार्च माह में सभी अवकाश दिनों में बिजली बिल भुगतान केन्द्र खुलेंगे हरदा : न्यायाधीशगण हेतु राज्य स्तरीय रेफरल संबंधी प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न हरदा : सर्वाइकल केंसर से बचाव के लिए बेटियों को लगा एचपीवी वैक्सीन हरदा : सड़क दुर्घटना के शिकार लोगों को राहत दिलाने पीएम राहत योजना प्रारम्भ सिवनी मालवा : अधिवक्ता संघ के चुनाव सम्पन्न हजारीलाल गुर्जर अध्यक्ष बने  हरदा : नेहरू स्टेडियम, हरदा में 80,000 वर्गफीट की ऐतिहासिक आकृति बनी विश्व रिकॉर्ड में शामिल सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री शाह से की मु‍लाकात, निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा इंदौर में रंगपंचमी गैर से पहले प्रशासन ने दिया अतिक्रमण हटाने के निर्देश, पुलिस रखेगी कड़ी नजर सम्मान नहीं मिलने पर नाराज हुईं कांग्रेस नेत्री उर्मिला साकेत, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा

सीएम मोहन यादव ने गृह मंत्री शाह से की मु‍लाकात, निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा

भोपाल। मध्‍य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव ने नई दिल्‍ली में केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मुलाकात की है। सीएम यादव और गृह मंत्री की यह मुलाकात शिष्टाचर भेंट के रूप में हुई है, जिसमें प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई है। सूत्रों के अनुसार बैठक के दौरान कानून-व्‍यवस्‍था, सहकारिता क्षेत्र के सुदृढ़ीकरण, निवेश, अधोसंरचना विकास तथा केंद्र और राज्य के बीच बेहतर समन्वय जैसे विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।

सीएम ने दी प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं की जानकारी
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मध्य प्रदेश में चल रही प्रमुख योजनाओं और परियोजनाओं की जानकारी देते हुए राज्य के विकास में केंद्र सरकार के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया। वहीं केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए हर संभव सहयोग का आश्वासन सीएम मोहन यादव को दिया।

- Install Android App -

यह बैठक आगामी योजनाओं और कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इसके पहले मुख्यमंत्री मोहन यादव और बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवान ने पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन से भी मुलाकात की थी।

निगम मंडलों की नियुक्ति पर चर्चा
सीएम मोहन यादव ने दिल्‍ली दौरे में निगम मंडलों की नियुक्ति को लेकर भी बातचीत की है। सीएम मोहन यादव ने बताया कि निगम मंडलों की नियुक्तियों को लेकर काम चल रहा है। उन्‍होंने कहा कि धीरे-धीरे चरणबद्ध ढंग से सारी नियुक्तियां की जाएगी।