jhankar
ब्रेकिंग
जिला पंचायत सदस्य उप निर्वाचन 2026  मतगणना और परिणाम की घोषणा 5 अक्टूबर को पॉलिटेक्निक कॉलेज में हो... केन्द्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके 4 अक्टूबर को हरदा आएंगे सेवा मेरा योगदान: सेवा संकल्प अभियान के तहत हृदय रोग परीक्षण शिविर आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों के पोषण स्तर में सुधार पर जोर शालेय शिक्षा विभाग द्वारा 70वीं राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ ड्राई डे पर आबकारी विभाग की कार्रवाई, अवैध मदिरा के विरुद्ध 9 प्रकरण दर्ज डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन की कार्यकारिणी का पुनर्गठन आज का सुविचार बारिश ने ली प्रदेश से विदाई, सुबह सुबह हो रहा गुलाबी ठंड का अहसास हरदा - विश्व हिंदू परिषद दुर्गावाहिनी का शक्ति संचलन 6 अक्टूबर को

सम्मान नहीं मिलने पर नाराज हुईं कांग्रेस नेत्री उर्मिला साकेत, अधिकारी को पहनाया भाजपा का पट्टा

सीधी। सीधी जिले के रामपुर नैकिन जनपद पंचायत में आयोजित सामूहिक विवाह सम्मेलन के दौरान सम्मान न मिलने पर जनपद अध्यक्ष और महिला कांग्रेस नेत्री उर्मिला साकेत ने नाराज़गी जताते हुए प्रशासन के खिलाफ खुला विरोध दर्ज कराया। उन्होंने कार्यक्रम को राजनीतिक रंग दिए जाने का आरोप लगाते हुए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) राजीव तिवारी को भाजपा का पटका पहनाकर विरोध प्रकट किया।

- Install Android App -

शासकीय कार्यक्रम को बताया राजनीतिक मंच
उर्मिला साकेत का कहना है कि शासकीय आयोजन को भाजपा के मंच में बदल दिया गया, जहां सत्ताधारी दल के नेताओं को प्राथमिकता दी गई और सम्मानित किया गया, जबकि जनपद अध्यक्ष, उपाध्यक्ष ऋषिराज मिश्रा तथा अन्य निर्वाचित सदस्यों को नजरअंदाज कर दिया गया। उन्होंने इसे जनप्रतिनिधियों का अपमान बताया। यह घटना शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे जनपद सभागार में आयोजित सामान्य सभा की बैठक के दौरान सामने आई। विरोध स्वरूप अध्यक्ष ने सीईओ को भाजपा का पटका पहनाते हुए अपनी आपत्ति दर्ज कराई।

कांग्रेसी होने के कारण उपेक्षा का आरोप
अध्यक्ष उर्मिला साकेत ने आरोप लगाया कि कांग्रेस से जुड़ी होने की वजह से उनकी लगातार उपेक्षा की जा रही है। उनका कहना है कि नियमानुसार जनपद से जुड़े किसी भी सरकारी कार्यक्रम में अध्यक्ष को आमंत्रित करना अनिवार्य होता है, लेकिन उन्हें बार-बार दरकिनार किया जाता है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ बताते हुए कहा कि जनप्रतिनिधियों के सम्मान के साथ समझौता नहीं किया जाएगा।