jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 23 फरवरी 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे Big news : ग्राम हीरान खेड़ा में विद्यालय में आग लगने की घटना पुलिस जांच में जुटी सावधान सावधान! देश में फल-फूल रहा फर्जी यूनिवर्सिटी का मकड़जाल Big news : पत्नी ने साथ रहने से किया इनकार युवक ने लगाई फांसी छिंदवाड़ा: रेनी परमिट के पास विषम पलटी 'महाकाल बस', दुर्घटना में 15 यात्री घायल, 3 की मौत इंदौर में घायल भाजपा कार्यकर्ता से अस्‍पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव एमपी में बेमौसम बारिश से किसानों को नुकसान का मिलेगा राहत मुआवजा 32 कैंचियों से हेयरकट कर उज्जैन के आदित्य देवड़ा ने रचा इतिहास भारत ए ने बांग्लादेश ए को हराकर दूसरी बार महिला एशिया कप राइजिंग स्टार्स खिताब जीता जबलपुर : AI समिट में कांग्रेस नेताओं के प्रदर्शन के बाद BJP का हल्लाबोल

इंदौर में घायल भाजपा कार्यकर्ता से अस्‍पताल मिलने पहुंचे सीएम मोहन यादव

इंदौर। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच हुए भारी विवाद के बाद चले पथराव में भाजपा की महिला कार्यकर्ता बिंदु चौहान घायल हो गई थीं। जिनके स्‍वास्‍थ्‍य का हाल जानने आज सीएम मोहन यादव इंदौर के शेल्बी अस्‍पताल पहुंचे हैं।

कांग्रेस-बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने की थी पत्थरबाजी
शहर में कल कांग्रेस कार्यालय के बाहर भाजपा युवा मोर्चा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए थे। दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ और फिर पत्थर चलाए गए। इस पत्थरबाजी में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के कई कार्यकर्ता घायल हो गए। हालांकि बाद में पुलिस ने वाटर कैनन का इस्‍तेमाल किया और भीड़ का कंट्रोल में किया गया।

पुलिस बैरिकेडिंग के बाद बढ़ा प्रदर्शन
विवाद तब ज्यादा बढ़ गया, जब पुलिस ने बैरिकेडिंग करके युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को रास्‍तें में ही रोक दिया। लेकिन पुलिस द्वारा रोकने पर कार्यकर्ताओं में गुस्‍सा और बढ़ गया। कार्यकर्ता उग्र हो गए. पुलिस ने दोनों पार्टी के कार्यकर्ताओं को रोका, इसके बाद भी दोनों तरफ से पत्थरबाजी होने लगी जिसके बाद पुलिस ने वाटर कैनन का प्रयोग किया। लेकिन पत्थर से कई लोग घायल हो गए।

राज्य सरकार हर क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार नई टेक्नोलॉजी, इंफ्रास्ट्रक्चर और इंडस्ट्री को बढ़ावा दे रही हैं। बजट के माध्यम से हर सेक्टर में विकास को गति दी गई है। आने वाले समय में मध्यप्रदेश देवस्थानों और पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभरेगा।

- Install Android App -

यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को इंदौर में कही। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की पहचान कई क्षेत्रों में है। सरकार यह प्रयास कर रही है कि मंदिर प्रबंधन को अर्थव्यवस्था से जोड़कर रोजगार के अवसर कैसे बढ़ाए जा सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 13 नए लोक विकसित किए जा रहे हैं और एआई से लेकर डिजिटल तकनीक तक हर क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है। आने वाले समय में प्रदेश हेल्थ टूरिज्म का भी प्रमुख केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने इंदौर एयरपोर्ट पर स्वामी यतींद्र गिरी जी महाराज ने सौजन्य भेंट की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंदिर सदैव आस्था और श्रद्धा के केंद्र रहे हैं, लेकिन उनसे जुड़े वित्तीय और प्रबंधन पक्ष भी रोजगार सृजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। वर्ष 2022 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की यात्रा के बाद देश में सबसे बड़ा धार्मिक पर्यटन केंद्र उज्जैन के रूप में उभरा है। इसी तर्ज पर ओंकारेश्वर, मय्यर की माताजी, राजाराम लोक, ओरछा और सलकनपुर जैसे धार्मिक स्थलों को भी विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि सरकार ने विश्वविद्यालयों के साथ मिलकर टेंपल मैनेजमेंट के लिए अकादमिक पाठ्यक्रम शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके तहत मंदिरों की वित्तीय व्यवस्था, प्रशासन, सुरक्षा, धार्मिक अनुष्ठान, कला और ललित कला को प्रोत्साहन दिया जाएगा। मूर्ति शिल्प को भी प्रदेश में ही बढ़ावा मिलेगा, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर बनेंगे। महाकाल की फाइबर प्रतिमा को हटाकर स्टोन और मेटल की प्रतिमाएं स्थापित करने का निर्णय भी इसी दिशा में उठाया गया कदम है, जिससे कारीगरों और शिल्पकारों को काम मिल रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि विक्रम विश्वविद्यालय के माध्यम से टेंपल मैनेजमेंट कोर्स, डिप्लोमा और पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा जैसे पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। इन कोर्सों में सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, ताकि मंदिर प्रबंधन को पेशेवर और रोजगारपरक बनाया जा सके।