jhankar
ब्रेकिंग
संत बुखारदास महाराज का आशीर्वाद हुआ फलीभूत, परिवार में 107 साल की बुजुर्ग दादी माँ नर्मदा परिक्रमा व... काशी विश्वनाथ मंदिर में स्थापित हुई विश्व की प्रथम “विक्रमादित्य वैदिक घड़ी” इंदौर में शादी के दौरान हादसा, ओवरलोड लिफ्ट टूटने से 12 घायल बड़वानी कलेक्टर जयति सिंह का व्हाट्सएप हैक विजय मेवाड़ा के हत्यारों के लिए फांसी की सजा की मांग बड़े तालाब के पास रसूखदारों के 347 अवैध बंगलों पर शुरू हुई बुलडोजर कार्रवाई मध्य प्रदेश में भाजपा स्थापना दिवस पर 14 जिलों में वर्चुअल पार्टी कार्यालय भूमिपूजन वीई कॉमर्शीयल व्हीकल लिमिटेड कम्पनी की कैम्पस ड्राइव 9 मई को वर्ष 2026 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन 9 मई को होगा भारतीय किसान संघ ने गेहूं खरीदी एवं मूंग खरीदी की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

मुरैना में सीएम मोहन यादव का राहुल गांधी पर तीखा हमला

मुरैना। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रविवार को मुरैना के दौरे पर थे। जहां उन्होंने भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की एक भव्य प्रतिमा का अनावरण किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। सीएम ने नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारियों का जिक्र करते हुए राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा और राहुल को डूब मरने की बात कह दी। सीएम ने रजौधा में 27 करोड़ की लागत से तैयार सांदीपनी स्कूल का भी उद्घाटन भी किया।

‘राहुल गांधी विपक्ष में बैठकर सिर्फ बुराई करते हैं’

- Install Android App -

मुरैना की अंबाह तहसील के कस्बे में उसेत रोड स्थित टेकचंद स्कूल के सामने मोहन यादव ने अटल बिहारी वाजपेयी की 21 फीट ऊंची प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा, “अटल बिहारी की यह प्रतिमा उनके व्यक्तित्व की तरह इतनी विराट है कि ऐसा लग रहा है, वे स्वयं ही अपने लघु रूप में हमारे बीच खड़े हैं।

अटल जी ने पूरा जीवन भारतीय समाज के लिए जिया और लोकतंत्र की पुनर्स्थापना की. यही नहीं उन्होंने विपक्ष की भूमिका निभाते हुए भारत-बांग्लादेश युद्ध के समय इंदिरा गांधी की तारीफ की थी। राहुल गांधी को डूब मरना चाहिए जो विपक्ष में बैठकर अपने सिर्फ बुराई करते रहते हैं। “