हरदा : कलेक्टर एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी श्री सिद्धार्थ जैन ने 27 अप्रैल को आयोजित समयावधि अंकित पत्रों की समीक्षा बैठक में सभी विभागों को आगामी जनगणना 2027 के अंतर्गत स्व-गणना को व्यापक रूप से प्रोत्साहित किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होनें कहा कि स्व-गणना के माध्यम से नागरिक स्वयं स्वगणना पोर्टल se.census.gov.in पर आगामी 30 अप्रैल 2026 तक अपने विवरण को सरल, त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से दर्ज कर सकते हैं, जिससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि डेटा की शुद्धता भी सुनिश्चित होगी।
कलेक्टर ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे अपने अधीनस्थ कर्मचारियों एवं आमजन को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जागरूक करें तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें सहभागिता के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार तकनीकी सहयोग उपलब्ध कराया जाए,
ताकि किसी भी नागरिक को प्रक्रिया में कोई कठिनाई न हो। बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि स्व-गणना से संबंधित प्रचार-प्रसार गतिविधियों को तेज किया जाए, जिससे जिले में इस अभियान को सफलतापूर्वक क्रियान्वित किया जा सके।

