jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया

हरदा। नर्मदापुरम संभाग के आयुक्त श्री के. जी. तिवारी, पुलिस महानिरीक्षक श्री मिथिलेश शुक्ला एवं उप पुलिस महानिरीक्षक श्री प्रशांत खरे ने रविवार को खिरकिया एवं बावड़िया में प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के प्रस्तावित भ्रमण की तैयारियों का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन, पुलिस अधीक्षक श्री शशांक, अपर कलेक्टर श्री पुरूषोत्तम कुमार, संयुक्त कलेक्टर श्री सतीश राय, एसडीएम खिरकिया सुश्री शिवांगी बघेल सहित जिले के अन्य अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

कमिश्नर श्री तिवारी कार्यक्रम स्थल का भ्रमण कर व्यवस्थाएं देखी और उपस्थित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। उन्होने इस दौरान हेलीपेड एवं कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था देखी। खिरकिया में कार्यक्रम स्थल पर मंच एवं सभा व्यवस्था का भी अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। खिरकिया में कार्यक्रम में शामिल होने वाले आगंतुकों एवं विद्यार्थियों की बैठक व्यवस्था के संबंध में भी उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश दिये। कमिश्नर एवं आईजी ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के मार्ग एवं हेलीपेड का भी अवलोकन किया। मार्ग की आवश्यक मरम्मत कराने के अधिकारियों को निर्देश दिये।