jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

शाजापुर जिले में गुस्साए किसानों ने सड़क पर फेंके मिर्ची-टमाटर

शाजापुर। मध्य प्रदेश के शाजापुर जिले की थोक सब्जी मंडी में लंबे समय से व्याप्त अव्यवस्थाएं अब किसानों और व्यापारियों के लिए सिरदर्द बन गई हैं। स्थिति यह हो गई कि रविवार को फसल बेचने पहुंचे किसानों और मंडी व्यापारियों ने मजबूर होकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। गुस्से से भरे किसानों ने टंकी चौराहे पर बड़ी मात्रा में टमाटर सड़क पर फेंककर अपना आक्रोश जताया।

खरीद-फरोख्त ठप, नुकसान से परेशान किसान

किसानों का आरोप है कि हाट मैदान स्थित सब्जी मंडी में सब्जियों की खरीद-बिक्री सुचारु रूप से नहीं हो पा रही। सबसे बड़ी समस्या यह है कि बाहर से आने वाली सब्जियों को रखने की पर्याप्त भंडारण व्यवस्था तक उपलब्ध नहीं है। इससे व्यापारी और किसान दोनों ही परेशान हैं और कई बार तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है।

- Install Android App -

सड़क पर उतरे किसान और व्यापारी
नाराज किसानों और व्यापारियों ने करीब आधे घंटे तक टंकी चौराहे पर यातायात रोके रखा। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि मंडी में जल्द व्यवस्था नहीं सुधरी तो आंदोलन का दायरा और भी बड़ा किया जाएगा। उनकी मांग थी कि सब्जी मंडी में तुरंत खरीद-फरोख्त की सुविधा और भंडारण की समस्या का समाधान किया जाए।

प्रशासन की मध्यस्थता से सुलझा मामला
जैसे ही मामले की जानकारी अधिकारियों तक पहुंची, एसडीएम मनीषा वास्कले, नायब तहसीलदार नाहिद अंजुम, कोतवाली टीआई संतोष वाघेला सहित पुलिस का पूरा अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने किसानों और व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाया और आश्वासन दिया कि उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाएगा। इसके बाद प्रदर्शनकारी शांत हुए और चक्काजाम खत्म किया गया।

राहत की उम्मीद लेकिन चेतावनी बरकरार
हालांकि किसानों ने अधिकारियों के भरोसे के बाद आंदोलन खत्म कर दिया, लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर उनकी मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे फिर से सड़क पर उतरेंगे। उधर पुलिस और प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद यातायात सामान्य हो गया और लोगों को राहत मिली।