jhankar
ब्रेकिंग
बेटी ने 2 दशक पहले कुआं खोदकर बाबुल को दिया था जलस्रोत का उपहार ! हरदा, टिमरनी और रहटगांव मंडी में 36 हजार क्विंटल से अधिक उपज की आवक, जानिए फसलों के ताजा भाव धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आवेदन आमंत्रित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2027 के तहत राजनैतिक दलों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु संभागीय कार्यालय टिमरनी में सिंचाई प्रकोष्ठ गठित किसानों सिंचाई संबंधी समस्याओं के निराकरण हेतु सिंचाई प्रकोष्ठ गठित मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 23 अक्टूबर को रहटगांव में लगेगा शिविर कार्बाइड गन के विक्रय एवं उपयोग पर रोक लगाने के निर्देश हजारों की भीड़ में रामभक्ति की गूंज के साथ हुआ रावण दहन खरीफ-रबी फसलों एवं पराली प्रबंधन चर्चा हेतु किसान संगठनों की बैठक 22 अक्टूबर को होगी

इंदौर की सराफा चौपाटी को मिलेगा नया स्वरूप, संचालन के लिए कमेटी का होगा गठन, महापौर होंगे अध्यक्ष

इंदौर। सराफा चौपाटी के सुचारू संचालन के लिए एक कमेटी का गठन किया जाएगा, जिसके अध्यक्ष महापौर पुष्यमित्र भार्गव होंगे। इसमें नगर निगम आयुक्त सचिव के रूप में शामिल हैं, साथ ही व्यापारी, व्यवसायी, स्थानीय निवासी, एसडीएम और पुलिस अधिकारी भी सदस्य हैं। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि दीपावली तक सराफा चौपाटी का स्वरूप पूरी तरह नया और आधुनिक बनाने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि रात में लगने वाली चौपाटी को न केवल सुरक्षित बनाया जाएगा, बल्कि उसकी व्यवस्था को भी और अधिक व्यवस्थित और आकर्षक बनाया जाएगा।

व्यवस्था और सुविधा दोनों करेंगे सुनिश्चित
महापौर भार्गव ने कहा कि चौपाटी में व्यापारी शाम से दुकानें लगाना शुरू कर देते हैं, जिससे सोना-चांदी के व्यापारियों को परेशानी होती है। इसे ध्यान में रखते हुए अब दुकान लगाने का निश्चित समय तय किया जाएगा और निर्धारित समय से पहले किसी को भी दुकान नहीं लगाने की अनुमति होगी।

- Install Android App -

कमेटी में ये लोग होंगे शामिल
महापौर (अध्यक्ष), नगर निगम आयुक्त (सचिव), क्षेत्रीय विधायक, सराफा व्यापारी एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं महामंत्री, चौपाटी संगठन के अध्यक्ष एवं महामंत्री, क्षेत्रीय एसडीएम, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि अधिकारी, क्षेत्र के रहवासियों का एक प्रतिनिधि, महापौर परिषद के सदस्य, राजस्व विभाग के अपर आयुक्त।

एक तरफ ही लगेंगी दुकानें
नई नियमावली के अनुसार दुकानों को केवल सड़क की एक ओर ही लगाया जाएगा। इससे न केवल चौपाटी का रूप सुंदर बनेगा, बल्कि ट्रैफिक की स्थिति भी सुधरेगी। फिलहाल दोनों ओर दुकानें लगने से भीड़ और अव्यवस्था की समस्या बनी रहती है।

चौपाटी में अब केवल परंपरागत व्यंजनों को प्राथमिकता
पहले की तरह, इस चौपाटी में केवल पारंपरिक व्यंजन बेचने वाली दुकानों को ही अनुमति दी जाएगी। जंक फूड और चाइनीज फूड की दुकानों को हटाया जाएगा। इसके लिए नगर निगम का मार्केट और रिमूवल विभाग संयुक्त रूप से कार्रवाई करेंगे। आगामी दिनों में इस प्रकार की दुकानों को रोका जाएगा ताकि चौपाटी में व्यवस्था में सुधार हो सके।