jhankar
ब्रेकिंग
चेक बाउंस के मामलों में फरार दो अभियुक्त गिरफ्तार, सजा भुगतने के लिए जेल भेजे कांजी हाउस में गौवंश की बदहाल स्थिति को लेकर बजरंग दल ने किया नगर परिषद कार्यालय का घेराव भारतीय किसान संघ की जिला बैठक में किसानों से जुड़े मुद्दों पर विभागीय अधिकारियों से चर्चा अनंत चतुर्दशी पर हरदा में बदलेगी यातायात व्यवस्था, इन मार्गों से होगा वाहनों का डायवर्जन हंडिया : आस्था के द्वार पर गंदगी का अंबार, खेड़ापति मंदिर के सामने व्यवस्था बेअसर,,, खुशियों की दास्तां प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम से चमका पलाश का भविष्य खाद्य सुरक्षा विभाग ने रहटगांव और हरदा में लिये खाद्य पदार्थों के नमूने उल्लासः एक अभिनव प्रयोग” के तहत ए.डी.आर. सेन्टर हरदा में द्वितीय वृहद् स्वास्थ्य परीक्षण शिविर 26 सि... हरदा के 23 हजार 437 उपभोक्ताओं को अगस्त माह में 20 लाख 92 हजार की छूट शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय में मनाया गया 11वां अंतर्राष्ट्रीय आयुर्वेद दिवस

हिरनखेड़ा में बिजली बिलों में बेतहाशा बढ़ोतरी, जनसुनवाई में की शिकायत

पूरा गांव डिफॉल्टर होने के कगार पर – सरपंच ने एसडीएम से लगाई गुहार

केके यदुवंशी पत्रकार 

सिवनी मालवा।ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा के उपभोक्ताओं को अप्रैल-मई के बिजली बिलों में अचानक भारी बढ़ोतरी होने से हड़कंप मच गया है। बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि के कारण गांव के किसान और मजदूर वर्ग के लोग बिल भरने में असमर्थ हो गए हैं। जनसुनवाई में सरपंच ने एसडीएम विजय राय को आवेदन दिया है

- Install Android App -

ग्राम पंचायत हिरनखेड़ा की सरपंच अमृता लुटोरिया ने 2 जून 2026 को जनसुनवाई में अनुविभागीय अधिकारी, तहसील सिवनी मालवा को आवेदन सौंपकर मामले में हस्तक्षेप की मांग की है। आवेदन क्रमांक 140 में सरपंच ने बताया कि गांव के अधिकतर उपभोक्ता को मजदूर और कृषक हैं। कई प्रयासों के बाद ये लोग नियमित बिल भुगतान के लिए तैयार हुए थे, लेकिन विभाग द्वारा बिलों में की गई अचानक वृद्धि से वे फिर डिफॉल्टर बनने लगे हैं।

सरपंच ने बताया कि यदि बिलों को जल्द ठीक नहीं किया गया तो पूरा गांव डिफॉल्टर श्रेणी में चला जाएगा, जिससे आगे वसूली और कनेक्शन कटने की समस्या खड़ी हो सकती है। उन्होंने बिजली विभाग से मांग की कि गांव में उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिलों को तत्काल सुधारा जाए और उपभोक्ताओं को परेशानी दूर किया जाए

आवेदन पर जनपद पंचायत सिवनी मालवा की जनसुनवाई शाखा ने भी 2.06.2026 की समस्याओं को जल्दी से दूर किया जाए।