jhankar
ब्रेकिंग
मकड़ाई एक्सप्रेस की खबर का बड़ा असर, घटिया सड़क निर्माण पर विधायक एक्शन में , कार्यवाही के लिए अधिका... मतदाता मतदाता सूची में प्रविष्टि सुधार के लिये दावा 14 फरवरी तक प्रस्तुत करें जिला न्यायालय में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर संपन्न सात दिवसीय विशेष आवासीय शिविर के चतुर्थ दिवस स्वास्थ्य शिविर सम्पन्न बिजली मीटर से छेड़छाड़ करने पर धारा 136 में होगी कार्यवाही जवाहर नवोदय विद्यालय की कक्षा 9वीं और 11वीं की पार्श्व परीक्षा हेतु प्रवेश पत्र जारी मध्यप्रदेश राज्य मुक्त स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी की परीक्षा तिथि प्रधानमंत्री कुसुम-ब योजना के तहत ब्लॉक स्तर पर आयोजित होंगे शिविर मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 12 प्रकरण दर्ज इंदौर लव जिहाद फंडिंग केस में अनवर कादरी को हाई कोर्ट से मिली जमानत

हंडिया : रिद्धनाथ घाट के विसर्जन कुंड में गंदगी, सीएम हेल्पलाइन में दर्ज हुई शिकायत,,

हंडिया।हंडिया तहसील क्षेत्र के प्रसिद्ध रिद्धनाथ घाट पर बने मूर्ति विसर्जन कुंड को लेकर सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराई गई है।।

शिकायतकर्ता सौरभ अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत हंडिया क्षेत्र में राजस्व विभाग द्वारा 2025 के अक्टूबर माह में मूर्ति विसर्जन के लिए बनाए गए कुंड को आज दिनांक तक बंद नहीं कराया गया है, जिससे वहां गंदगी और दुर्गंध फैल रही है।

शिकायत में बताया गया है कि विसर्जन कुंड में शराब की बोतलें पड़ी हुई हैं तथा मरी हुई मछलियां सड़ रही हैं, जिससे आसपास के लोगों और श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दुर्गंध के कारण वातावरण भी दूषित हो रहा है और धार्मिक स्थल की गरिमा भी प्रभावित हो रही है।

- Install Android App -

शिकायतकर्ता का कहना है कि यह स्थान रिद्धनाथ घाट जैसे पवित्र धार्मिक स्थल से जुड़ा हुआ है, जहां नियमित रूप से श्रद्धालु आते-जाते हैं, ऐसे में इस प्रकार की अव्यवस्था बेहद चिंताजनक है।

मामले को लेकर सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कर प्रशासन से मांग की गई है कि विसर्जन कुंड को तत्काल बंद कराया जाए तथा वहां फैली गंदगी को साफ कर उचित व्यवस्था की जाए, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।

अब यह देखना होगा कि संबंधित विभाग इस गंभीर समस्या पर कितनी शीघ्र कार्रवाई करता है।