jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 अप्रैल 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे MP BIG NEWS: एंब्रोसिया सीड्स प्रोड्यूसर प्रालि जिसने समर्थन मूल्य 8,768 रु. क्विंटल वाली मूंग को 25... इंदौर में ‘वंदे मातरम’ विवाद: राष्ट्रगीत के मुद्दे पर गरमाई सियासत! बीजेपी का प्रदर्शन, पुतला दहन इंदौर में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई, उपयंत्री 15 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार उज्जैन में 21 घंटे बाद बोरवेल से निकाला गया 3 साल का मासूम, पहुंचाया गया अस्पताल इंदौर सुसाइड केस: थाना प्रभारी लाइन अटैच, SI पहले ही सस्पेंड, पुलिस पर उठे सवाल मधुमक्खियों का तांडव! गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों पर किया हमला मथुरा में बड़ा हादसा: यमुना में पांटून पुल से टकराई नाव, 10 की मौत थाना अरेरा हिल्स पुलिस ने गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, 1300 ग्राम गांजा जप्त शाजापुर: 12 नामजद समेत 150 कांग्रेसियों पर केस दर्ज, SP ने कहा- सुरक्षा चूक पर TI होंगे जिम्मेदार

भूमि अधिग्रहण विवाद में कांग्रेस नेता राहुल इनानिया गिरफ्तारः कार्यकर्ताओं ने किया थाने का घेराव

खातेगांव। खातेगांव के संदलपुर में रेलवे परियोजना के भूमि अधिग्रहण विवाद ने बुधवार को गंभीर रूप ले लिया। किसानों से सहमति के बावजूद अगले ही दिन जमीन पर कब्जे की कार्रवाई शुरू होने से क्षेत्र में असंतोष फैल गया। इसी दौरान अधिकारियों से शांतिपूर्ण बातचीत कर रहे कांग्रेस नेता राहुल इनानिया को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

खातेगांव थाने के बाहर जमा हुए कांग्रेस कार्यकर्ता

राहुल इनानिया की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनीष चौधरी सहित स्थानीय नेता और कार्यकर्ता बीती रात 8 बजे से खातेगांव थाने के बाहर जमा हो गए। राहुल को कहां रखा गया है, इसकी जानकारी न मिलने पर नेताओं में रोष बढ़ गया। बाद में पता चला कि राहुल को गिरफ्तार कर पुलिस देवास ले गई है जहां उसे जिला जेल में डाल दिया गया

थाने के बाहर कार्यकर्ताओं ने लगाई झाडू

- Install Android App -

विरोध प्रदर्शन के तहत नेताओं ने गुरुवार सुबह थाने के सामने झाडू लगाई और ‘रघुपति राघव राजा राम’ का पाठ भी किया। यह धरना-प्रदर्शन लगभग 16 घंटे तक चला। गुरुवार दोपहर 12 बजे विरोध खत्म हुआ, जब कलेक्टर ने कांग्रेस नेताओं को देवास में बातचीत के लिए बुलाया।
किसान बोले-सहमति के बाद भी शुरू हुई कार्रवाई

किसानों ने आरोप लगाया कि फसल की बुवाई हो चुकी थी, जिसके कारण उन्हें आश्वासन दिया गया था कि एक से डेढ़ महीने तक जमीन पर कब्जा नहीं किया जाएगा। हालांकि, अगले ही दिन दबाव में कार्रवाई शुरू कर दी गई। किसानों को मात्र 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर मुआवजे की बात कही जा रही है, जिसे किसान अपर्याप्त बता रहे हैं।

इनका कहना हैं…

रेलवे विभाग की ओर से मिली शिकायत के आधार पर राहुल इनानिया के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

“प्रवीण प्रजापति”
एसडीएम खातेगांव