jhankar
ब्रेकिंग
Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध... नर्मदापुरम: धरमकुंडी ब्रिज पर भीषण सड़क हादसा, अनियंत्रित बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत भोपाल में गंदे पानी की सप्लाई से हड़कंप, नलों से निकल रहे कीड़े शराब के नशे में युवक ने लहराया असलहा, बगल से गुजर रही युवती को लगी गोली, मौत भोजशाला सर्वे में सामने आई बड़ी बात, शिलालेखों के अक्षर मिटाने के प्रमाण मिलने का दावा मध्य प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और LPG सप्लाई पर सरकार की पैनी नजर मंत्री परमार ने चित्रकूट स्थित पंचवटी घाट पर किया श्रमदान शिक्षक की बेटी को मिली साइकिल, जिम्मेदारों के बयान आपस में टकराए नवजात लाड़ली बालिका शिशुओं व कार्यरत महिला कुलियों का हुआ सम्मान हरदा : श्रीराम फायनेंस कम्पनी की लोन की राशि नहीं चुकाने पर सिराली के सैयद जुनेद अली को न्यायालय ने ...

CORONA NEWS : पिछले 24 घंटे में कोरोना अपडेट के अनुसार 529 नए मामलें, आमजन रहे सावधान

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 नई दिल्ली। भारत में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी बढ़ रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 529 नए मामले सामने आए हैं। इसके परिणामस्वरूप, अब देश में कुल 4093 कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के एक्टिव केस हैं।

सुबह अपडेट के अनुसार, बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से हुई मौतें कुल 3 हैं। इसमें 2 व्यक्तियों की मौत कर्नाटक से हुई है और 1 व्यक्ति गुजरात से हुई है। नए मामलों और मौतों के साथ, देश ने कोविड-19 के संपर्क में आने वाले चुनौतीपूर्ण समय का सामना कर रहा है, और सरकार ने जनता से सतर्क रहने और सुरक्षित रहने की अपील की है।सभी आमजन से अपील है कि सावधानी बरते और सुरक्षित रहे। सरकार द्वारा जारी गाईडलाइन का पालन करें किसी भी प्रकार शारीरिक समस्या होने पर मन से दवाई न ले अपने पारिवारिक चिकित्सक को दिखाएं या सरकारी अस्पताल में चिकित्सक से परामर्श लेवे।

- Install Android App -

मध्य प्रदेश में कोरोना के मामले – मध्य प्रदेश में पिछले 24 घंटे में 3  नए मरीज सामने आ चुके हैं.इस प्रकार एमपी में अभी 9 सक्रिय मरीज सामने आ गए हैं| मध्य प्रदेश में कोरोना के मामलों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है वर्तमान में मध्य प्रदेश के तीन शहरों में पॉजिटिव मरीज मौजूद हैं. इनमें जबलपुर, भोपाल और इंदौर शामिल हैं शेष सभी जिलों में एक भी मरीज मौजूद नहीं है, संक्रमण फैल रहा है|

 

मध्य प्रदेश के सभी शहरों में कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो पा रहा है. अभी भी मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना, लोगों की दिनचर्या में शामिल नहीं हुआ है. इसी वजह से चिकित्सक भी बार-बार हिदायत दे रहे हैं| वायरस का ज्यादा असर छोटे बच्चों और बुजुर्गों पर दिखाई देता है.