jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

LPG Cylinder eKYC Update : LPG गैस E-KYC के लिए बचें 5 दिन, चूकें तो नहीं मिलेगी घरेलू सिलेंडर पर सब्सिडी

LPG Cylinder eKYC Update : अगर आप गैस उपभोक्ता हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास हो सकती है। जानकारी के लिए बता दें कि घरेलू गैस उपभोक्ताओं को सरकार द्वारा अपना बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना होगा। अन्यथा आने वाले दिनों में मिलने वाली सब्सिडी नहीं मिल पाएगी.

LPG Cylinder eKYC Update

इसके लिए सरकार ने 31 दिसंबर तक का समय दिया है. यानी अब सिर्फ 5 दिन बचे हैं. ऐसे में अगर गैस उपभोक्ता 5 दिन के अंदर eKYC का काम पूरा नहीं करते हैं तो उन्हें सब्सिडी का लाभ नहीं मिलेगा.

- Install Android App -

इसके मुताबिक, पीएम उज्ज्वला योजना और आम गैस उपभोक्ताओं के लिए बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण कराना जरूरी है. इसके लिए उपभोक्ताओं को संबंधित वितरक के पास जाकर ईकेवाईसी करानी होगी। ये निर्देश केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए हैं और बाद में गैस एजेंसियों ने इस संबंध में काम भी शुरू कर दिया है.

गैस एजेंसियों के संचालक ने बताया

जानकारी के लिए बता दें कि आशीष कुमार सिंह ने कहा कि बायोमेट्रिक सिस्टम से गैस की कालाबाजारी और सब्सिडी का दुरुपयोग रोका जा सकता है. eKYC के लिए उपभोक्ता के पास आधार कार्ड, गैस कार्ड और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का होना भी जरूरी है.

इसके साथ ही पता चला कि पीएम उज्ज्वल योजना के तहत आने वाले उपभोक्ताओं को घरेलू सिलेंडर खरीदने पर 372 रुपये की सब्सिडी उनके खाते में ट्रांसफर की जाती है. जबकि सामान्य गैस उपभोक्ताओं को 72 रुपये की सब्सिडी दी जाती है.