jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में शांति समिति की बैठक आयोजित ;  आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस अधिकारियों ने दिए आवश्यक दिश... हंडिया: मालपौन में ग्रामीणों का हल्ला बोल, पानी-स्ट्रीट लाइट और नालियों की सफाई को लेकर फूटा गुस्सा हरदा विधायक डॉ. दोगने ने पोखरनी, सारसूद और भवरदी में लाखों के विकास कार्यों का किया लोकार्पण व भूमिप... हरदा : चेक बाउंस मामले में अभियुक्त निशांत पुनासे को 01 वर्ष का कारावास, 17.32 लाख रूपये प्रतिकर चुक... मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 5 प्रकरण दर्ज मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत कृषि क्षेत्र में नवाचारों एवं योजनाओं का अवलोकन स्वास्थ्य आयुक्त धनराजू एस ने हरदा जिले की स्वास्थ्य संस्थाओ का किया औचक निरीक्षण छात्राओं को गुड टच-बैड टच और बाल विवाह के दुष्परिणामों की दी जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय चारूवा हरदा में तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता आयोजित प्रदेश में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान

चोरी के रुपये और राशन नहीं कर पाए खर्च, 45 दिन बाद नाबालिग के साथ आरोपी गिरफ्तार

बुरहानपुर/नेपानगर। सीवल गांव की एक किराना दुकान में हुई चोरी का शनिवार को नेपानगर थाना पुलिस ने खुलासा किया है, जिसमें चौंकाने वाले तथ्य भी सामने आए हैं। पुलिस द्वारा बताई गई कहानी के अनुसार चोरी के आरोपित किराना दुकान से चोरी किए गए रुपये और तेल-घी व काजू डेढ़ माह में भी खर्च नहीं कर पाए। इनमें से करीब आधा सामान और रुपये पुलिस ने आरोपितों के घर से तलाशी के दौरान बरामद कर लिए हैं।

28 जनवरी को दर्ज हुई थी चोरी की शिकायत

दरअसल, 28 जनवरी को सीवल निवासी अरविंद जैन ने शिकायत दर्ज कराई थी कि बीती रात अज्ञात चोर उनकी किराना दुकान में घुसे और घी के आधा किलो वाले चार पैकेट, तेल के एक किलो वाले सात पैकेट, दो किलो काजू और गल्ले में रखे आठ हजार रुपये ले गए।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने दबोचे आरोपित

- Install Android App -

थाना प्रभारी ज्ञानू जायसवाल ने बताया कि मुखबिर की सूचना के आधार पर डालमऊ गांव निवासी पप्पू चौहान (18 वर्ष) और उसके एक नाबालिग साथी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उन्होंने चोरी करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से चोरी किए गए चार हजार रुपये, तेल के चार पैकेट, घी के दो पैकेट और 750 ग्राम काजू बरामद किया है।

यह भी पढ़ें- सिवनी में एनएच 44 पर टोलकर्मियों को निहंग सिखों ने तलवार की मूठ और बेसबाल डंडों से पीटा, गाड़ी रोकने पर हुआ था विवाद

वारदात का तरीका और पुलिस टीम की कार्रवाई

पुलिस का दावा है कि कथित आरोपित बाइक क्रमांक एमपी 68 जेडसी 9172 से रात करीब बारह बजे बस स्टैंड स्थित दिव्यानी किराना दुकान पहुंचे थे और सरिए से ताला तोड़कर चोरी की वारदात की थी। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी के अलावा उप निरीक्षक हेमेंद्र सिंह चौहान, एएसआई सूरज सिंह मौर्य, प्रधान आरक्षक संदीप पटेल और आरक्षक गजेंद्र शामिल थे।