jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

सबलगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष के खिलाफ कलेक्टर को पेश किया पार्षदों ने अविश्वास प्रस्ताव

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले की सबलगढ़ नगर पालिका में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ के खिलाफ पार्षदों ने कलेक्टर को अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। जानकारी के अनुसार 18 सदस्यीय पालिका में अविश्वास प्रस्ताव पर 17 पार्षदों ने अपने हस्ताक्षरित किए हुए हैं, जिनमें चार भाजपा, आठ कांग्रेस और पांच निर्दलीय पार्षद शामिल हैं। कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने अविश्वास की प्रति निर्वाचन अधिकारी को पत्र के साथ भेजी है। बताया गया है कि पार्षदों ने आरोप लगाया है कि अध्यक्ष सोनेराम धाकड़ घर से पालिका को चलाते हैं। लोगों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया नहीं हो पा रही हैं। पार्षदों का यह भी आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष ने पालिका में भारी भ्रष्टाचार किया है, जिसकी कलेक्टर से जांच कराने की मांग भी की है।