jhankar
ब्रेकिंग
कैमरे की नजर से हुनर का सम्मान, रायपुर में हरदा के पवन मानधनिया सम्मानित Aaj ka rashifal: आज का राशिफल दिनांक 3 अक्टूबर 2026, शनिवार जानिए आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सित... सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत निःशुल्क एक्यूप्रेशर उपचार शिविर हंडिया : रिद्धनाथ घाट को पॉलिथिन मुक्त बनाने की पहल, सफाई अभियान में निकली दो ट्रॉली गंदगी अतिथियों ने पैर पखारकर किया स्वच्छता कर्मियों का सम्मान, दिलाई गई नशामुक्ति की शपथ गांधी जयंती पर खिलाड़ियों ने महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित कर किया योग स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत जिला पंचायत परिसर में हुआ श्रमदान बेहतर मृदा स्वास्थ्य के लिए संतुलित मात्रा में करें उर्वरकों का उपयोग जिले की 225 आंगनवाड़ियों में आंगनवाड़ी मिलन कार्यक्रम सम्पन्न हरदा में अवैध प्लॉटिंग पर प्रशासन का बड़ा वार तीन मामलों में FIR, निर्माण हटाने के आदेश

सतना : 6 मासूम बच्चों के HIV पॉजिटिव मामले में जांच शुरू

सतना। थैलेसीमिया से पीड़ित 6 बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड ट्रांसफ्यूजन के मामले में पूरे देशभर में हड़कंप मचा हुआ है। जिसको लेकर बुधवार को स्टेट ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल अथॉरिटी की 7 सदस्यों की टीम जिला अस्पताल के ब्लड बैंक पहुंची। टीम इस मामले में ब्लड बैंक के प्रभारी एवं पैथोलॉजिस्ट डॉ. देवेंद्र पटेल से पूछताछ कर रही है।

- Install Android App -

बच्चों को एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाने की जांच शुरू
सतना में थैलेसीमिया के 6 मासूम बच्चे एचआईवी संक्रमित ब्लड चढ़ाए जाने के मामले में जांच को लेकर स्टेट ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल की टीम सतना पहुंची। टीम, जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में सुबह से लेकर शाम तक जांच में जुटी रही। अभी तक जांच रिपोर्ट सामने नहीं आई है। इस दौरान रैगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक कल्पना वर्मा भी महिला कांग्रेस की टीम के साथ जिला अस्पताल पहुंची। उन्होंने ब्लड बैंक में जाकर जांच कर रही टीम से जांच के विषय में जानकारी ली।

7 सदस्यों की टीम कर रही है जांच
इस मामले में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज शुक्ला का कहना है कि “थैलेसीमिया के जो बच्चे एचआईवी पॉजिटिव पाए गए थे, उसको लेकर बुधवार को ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल अथॉरिटी की 7 सदस्य टीम सतना जिला चिकित्सालय पहुंची थी। जिसको लेकर टीम पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। टीम अपने स्तर पर जांच कर रही है। इसके अलावा सतना में भी जिला स्तर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की जा रही है। वहीं, इस मामले पर नोडल अधिकारी को भी नोटिस जारी किया गया है।”