jhankar
ब्रेकिंग
हरदा: श्रीमती रेवा धर्मेंद्र पटेल अध्यक्ष जनपद पंचायत हरदा के द्वारा किसानों के हित में की बड़ी घोषण... शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट

जबलपुर में सड़क किनारे खाना खा रहे 20 मजदूरों को क्रेटा ने रौंदा

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां बेकाबू क्रेटा कार ने सड़क किनारे खाना खा रहे 20 मजदूरों को रौंद दिया। इनमें 6 मजदूरों की हालत गंभीर है। वहीं आरोपी हादसे के बाद कार लेकर भाग गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

डिवाइडर की सफाई के बाद खाना खा रहे थे मजदूर

- Install Android App -

पूरा मामला बरेली थाना क्षेत्र के एकता चौक का है। यहां मजदूर सड़क के डिवाइडर में लगी लोहे की जालियों की सफाई के बाद बैठकर खाना खा रहे थे। इसी दौरान सफेद रंग की कार ने मजदूरों को रौंद दिया। जिसमें 6 मजदूरों की हालत गंभीर है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की सूचना पर ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। जिसके बाद 108 के जरिए घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

‘जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा’

हादसे के बाद बरेला थाना पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि घायलों का इलाज किया जा रहा है। पुलिस ने बताया है कि रास्तों के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। इसके बाद जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।