मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर। शहर में एक अजीब मामला सामने आया हैं | जहां एक किशोर ने अपने ही भाई भाभी के एकांत में बिताए अंतरंग पलों का विडियों बनाकर उसे इंस्टग्राम पर वायरल कर धमकी दे रहा है। ऐसा आरोप बडे़ भाई ने थाने में एफआईआर दर्ज कर लगाया है।
मामला शहर के तिलक नगर क्षेत्र का है। जहां 16 वर्षीय किशोर पर ब्लैकमेलिंग धमकी का आरोप लगा है। तिलकनगर पुलिस के मुताबिक मामला स्कीम-140 क्षेत्र का है। 21 वर्षीय युवक ने 16 वर्षीय भाई के विरुद्ध शिकायत की थी। गुरुवार को फरियादी पत्नी के साथ थाने आया और बताया कि अज्ञात व्यक्ति उसकी पत्नी को आपत्तिजनक वीडियो भेज रहा है। वह वीडियो देखते ही डिलिट भी कर देता है।
थाना प्रभारी तिलकनगर ने बताया कि दोनो भाई में विवाद चल रहा है। एक भाई मां के साथ दूसरा पिता के साथ रहता है। संभवतः छोटे भाई ने विडियों बना लिया हो और रुपये मांगने के लिए ऐसा कर रहा हों हम आरोपी की तलाश कर है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)