मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिलाई। प्रेम परवान चढ़ता है तो अच्छा और बुरा कुछ नही देखता है, मगर हर प्रेम कहानी का अंत जरुर होता है वह चाहे तो खुशनुमा हो दर्दनाक। ऐसे ही प्रेम मे असफल प्रेमी ब्रेकअप के दुख से अभी उबरा ही नही था कि उसने अपनी पूर्व प्रेमिका को किसी अन्य युवक के साथ घूमते देखा तो अपना आपा खो बैठा और प्रेमिका पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। मामला पुराना बस स्टैंड भिलाई निवासी एक युवक का है। जिसने अपनी पूर्व पे्रमिका को नए प्रेमी के साथ बाइक पर घूमते देखा था। युवती दुर्ग में घूमने के बाद अपने घर रायपुर जा रही थी।
पूर्व प्रेमिका पर किया जानलेवा हमला
पुलिस को रायपुर निवासी दीपक सोनवानी ने मामले की लिखित शिकायत की| जिसके अनुसार दीपक सोनवानी रविवार शाम को 7 बजे अपनी प्रेमिका के साथ घूमने दुर्ग आया हुआ था।जब रात करीब 11 बजे बाइक से घर वापिस रायपुर जा रहा था। इसी दौरान प्रेमिका के पूर्व प्रेमी आरोपी दीपेश साहु ने भिलाई.3 बिजली आफिस के सामने हमें रोका। तत्काल उसने चाकू निकाल कर युवती की कमर में लगाया और बाईक पर बैठ गया और चलने को कहा।शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपित दीपेश साहू के खिलाफ हत्या का प्रयास की धारा के तहत प्राथमिकी कर उसे गिरफ्तार किया है।
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/01/WhatsApp-Image-2024-01-10-at-8.22.02-PM-e1704898383134.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/04/Teal-And-White-Modern-Medical-Center-Instagram-Post.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/WhatsApp-Image-2024-07-13-at-5.49.02-PM.jpeg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/06/डॉ.-तरुण-चौधरी-.jpg)
![](https://makdaiexpress24.com/wp-content/uploads/2024/07/WhatsApp-Image-2024-07-10-at-11.57.55-AM.jpeg)