jhankar
ब्रेकिंग
17 मई 2026: देश में मौसम का 'डबल अटैक' - कहीं भीषण लू तो कहीं भारी बारिश का अलर्ट हरदा में नया पावर ट्रांसफार्मर चार्ज कृषक कल्याण वर्ष 2026 के तहत हरदा में कृषि रथ का हुआ शुभारंभ राष्ट्रीय डेंगू दिवस पर दिलाई डेंगू नियंत्रण की शपथ हंडिया : “करने वाला श्याम, कराने वाला श्याम” — 2 जून को माँ नर्मदा आश्रम में सजेगा भव्य हिंडोला उत्स... सीएमएचओ डॉ. सिंह ने की राष्ट्रीय कार्यक्रमों की समीक्षा हरदा : वायरल पोस्ट के बाद भाजयुवा मोर्चा जिलाध्यक्ष विजय जेवल्या ने कहा कि जो भी व्यक्ति अपने निजी स... 16 मई 2026 का राशिफल - ग्रहों की स्थिति के अनुसार सभी 12 राशियों का फलादेश 16 मई 2026 आज मध्य प्रदेश मौसम 16 मई 2026 को जानिए मध्य प्रदेश की प्रमुख कृषि मंडियों के ताजा भाव

Crime News : स्कूल संचालिका ने रोटरी क्लब अध्यक्ष को जड़ा तमाचा, झूठे केस में फंसाने की दी धमकी

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। प्रदेश की राजधानी के आमानाका में स्कूल की जमीन को लेकर विवाद हो गया। विवाद में गाली गलौच के साथ नौबत मारपीट तक आ गई । विवाद में स्कूूूल संचालिक ने रोटरी क्लब के अध्यक्ष को तमाचा जड़ दिया। दोनों पक्षों की शिकायत पर आमानाका थाने में अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने बताया कि रायपुर में गोविंद नगर इलाके के रहने वाले रविंदर सिंह रोटरी क्लब रायपुर कास्मो पालिटन के अध्यक्ष हैं। बाजार में श्रीराम चौक के पास रोटरी क्लब ट्रस्ट की जमीन पर कृष्णा किड्स एकेडमी स्कूल नामक संचालित हो रहा है।  जानकारी यह है कि जमीन 2018 में रोटरी क्लब की ओर से स्कूल चलाने हेतु प्रगति वाजपेयी और उनके पति मोहित वाजपेयी को दी गई थी। जिसका 5 साल के किराये पर दिया जाना तय था। अब जब किरायेदारी की अवधि खत्म हुई। इसी बात को लेकर रोटरी क्लब अध्यक्ष स्कूल गए थे बातों ही बातों इनमे विवाद हो गया। इस दौरान प्रगति ने रविंदर को तमाचा जड़ दिया और दोनों के बीच धक्का मुक्की भी होने लगी। अब प्रगति ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि शनिवार को रविंदर सिंह अपने साथी दीपक खैर व मृणाल अग्रवाल के साथ दोपहर करीब एक बजे स्कूल पहुंचे। उस समय स्कूल में छात्र.छात्राएं भी थे। रविंदर ने प्रगति और उनके पति से स्कूल खाली करने के लिए कहा।

- Install Android App -

झूठे केस में फंसाने की दी धमकी –  रोटरी क्लब अध्यक्ष की और से शिकायत में बताया कि विवाद के दौरान प्रगति ने फांसी लगाकर आत्महत्या के बाद रविंदर सिंह को झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। रविदर और उनके साथियों पर भी आरोप है कि उन्होंने प्रगति के साथ अश्लील गाली.गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी है। रविंदर की शिकायत पर प्रगति और उनके पति मोहित के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। दूसरी ओर प्रगति की शिकायत पर रविंदर व उनके साथियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।