मकड़ाई एक्सप्रेस 24 रायपुर। हर माता पिता अपने बच्चों के पालन पोषण और अच्छे संस्कार के लिए रात दिन मेंहनत करते है मगर आज की आधुनिक शिक्षा बच्चों को माता पिता के प्रति सम्मान को कम कर रही हैं और स्थिति बद से ब दतर होती जा रही है। जहां आज बेटा बेटी अपने माता पिता को गालियां देते उन पर हाथ उठाते हैं। यहां तक की उन्हे मौत की नींद सुला देते है। ऐसा ही एक मामला रायपुर में सामने आया जहां मकान का टैक्स नही जमा करने के कारण बेटा बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी पुलिस ने दोनो आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार रामकुमार विश्वकर्मा उम्र 70 वर्ष की हत्या में उनका बेटा सुरेश विश्वकर्मा और बेटी पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा आरोपी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गिरफतार एवं जांच कर दोनो को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि सोमवार की सुबह रामकुमार लकड़ी लेने के लिए घर से निकल ही रहे थे कि तभी पूजा और सुरेश अपने अपने कमरे से निकले और 80 हजार रुपये मकान टैक्स जमा करने की बात करने लगे तो रामकुमार ने कहा कि मै कोई काम धंधा थोड़े ही करता हूं। टैक्स कैसे जमा करुंगा।इस पर सुरेश और पूजा ने रामकुमार का हाथ पकड़कर मारपीट की उनके पेट और गुप्तांग पर वार किया। रामकुमार वहीं सीसी सड़क पर गिर गए उनकी मौत हो गई।
प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16.17 मार्च की रात मकान टैक्स पटाने के नाम पर बेटा सुरेश विश्वकर्मा और बेटी पूजा उर्फ बबली विश्वकर्मा दोनों मिलकर रामकुमार विश्वकर्मा से झगड़ा की। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

