jhankar
ब्रेकिंग
शिवपुर पुलिस की बड़ी सफलता चोरी के मामले में आरोपी मोनू पारधी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद आरोपी गिर... Harda : हरदा जिले के दो सरकारी स्कूलों में शुरू होगा कृषि संकाय, शासन ने दी स्वीकृति Mp news : प्रधानमंत्री 13 मार्च को किसानों के खाते में अंतरित करेंगे पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त कमर्शियल सिलेंडर बंद, इंदौर में लकड़ी और कंडों से बनेगा शादी का खाना मैहर में दौड़ती स्लीपर बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर-कंडक्टर ने कूदकर बचाई जान एमपी में पीपी बैग की कमी से गेहूं खरीदी पर संकट, 1 अप्रैल से शुरू होगी प्रक्रिया इंदौर में घरेलू गैस सिलेंडर के लिए 25 दिन का इंतजार, कमर्शियल सप्लाई बंद मध्य प्रदेश में 200 गांवों का एरियल सर्वे शुरू, जमीन का मिलेगा पक्का मालिकाना अधिकार लाइन बिछी पर पानी नहीं आया: भागीरथपुरा में बढ़ा जल संकट Aaj Ka Rashifal: आज दिनांक 11 मार्च 2026 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे धर्मध...

Crime News : ट्रेन में सब्जी ढोने वाला फर्जी टीटी बनकर यात्रियों से करता था वसूली

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 भिलाई |फर्जी टीटी बनकर ट्रेनों में सफर करने वाले एक आरोपित को जीआरपी ने गिरफ्तार किया है। असल में आरोपित एक सब्जी का व्यापारी है और वह दुर्ग से अनूपपुर व मनेंद्रगढ़ तक सब्जी पहुंचाने का काम करता है। किराया देने से बचने के लिए उसने ये पैंतरा अपनाया था।

- Install Android App -

शुक्रवार को उसने एक यात्री का टिकट भी चेक कर लिया, लेकिन उसके हावभाव देखकर यात्री को संदेह हो गया। उसने दुर्ग रेलवे स्टेशन पर टीटी को इसकी जानकारी दी। इसके बाद आरोपित पकड़ा गया। उसके पास से रेलवे के रिबन वाला एक फर्जी आइडी कार्ड भी मिला। आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी की धारा के तहत कार्रवाई की गई है।

जीआरपी प्रभारी राजकुमार बोर्झा ने बताया कि डबरीपारा सूरजपुर निवासी आरोपित अवधेश साहू को फर्जी आइडी कार्ड के साथ गिरफ्तार किया गया है। आरोपित ने मोहम्मद रफीक नाम के एक यात्री का टिकट चेक किया था। रफीक ने उसे टिकट दिखाया, लेकिन उसके हावभाव से संदेहास्पद लगा।