jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी न्यू मार्केट में फॉगिंग मशीन में लगी अचानक आग, मची अफरा-तफरी राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर NSUI की बैठक, युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में श... शिक्षक दिवस पर 3 स्कूलों में युवा समाजसेवियों ने किया शिक्षकों का भव्य सम्मान न्यायाधीश ने जिला जेल का किया औचक निरीक्षण, विधिक जागरूकता शिविर लगाया आंगनवाड़ी केन्द्र में मनाया गया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव पिछले 24 घंटों में जिले में 7.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र के पात्र एमएसएमई के लिए मैसूर में एक्सपोजर विजिट का अवसर विकसित भारत क्विज के विजेताओं को प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर रूस में गूंजा हरदा के युवा का नाम, अंशुल दुगाया ने किया भारत का प्रतिनिधित्व शिवानुजा प्ले स्कूल में नन्हे-मुन्नों ने राधा-कृष्ण बनकर मोहा मन श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर सजी मनमोहक ...

Crime News :चोरी के दो आरोपियों को पेड़ से बांधकर पाइप से पीटा, बाल भी काटे

भारतीय दंड संहिता के अंतर्गत हर अपराध के सजा मुकर्रर की गई है।इसमें आमजन को कानून अपने हाथ में लेने का अधिकार नही हैं।अपराधियों को पकड़ना मामला दर्ज कर जांच करना और न्यायालय में पेश करना पुलिस का काम होता है जहां पर मा. न्यायालय द्वारा अपराधियों को सजा सुनाई जाती है। मगर आज आमजन किसी अपराधी को रंगे हाथ पकड़ लेते है तो वही पुलिस और न्यायाधीश बन जाते है। जो कि विधि के विरु़दध है।ऐसा ही मामला इंदौर में जहां चोरी करने आए दो युवको लोगो ने पकड़ पेड़ से बांधकर जमकर पिटाई लगाई और उनके बाल भी कटवाएं मामला पुलिस ने दर्ज कर लिया है।

- Install Android App -

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 इंदौर|शहर में माब लिचिंग की घटना सामने आई है। भीड़ ने चोरी के दो आरोपितों की सामूहिक पिटाई की है। उन्हें पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया है। पिटाई से मन नहीं भरा तो उनके बाल भी कटवा दिए। घटना का वीडियो सामने आते ही अफसर हरकत में आए और देर रात दोनों पक्षों के खिलाफ एफआइआर दर्ज की। पूरे मामले में तीन लोगों को हिरासत में भी लिया है।

घटना राजेंद्रनगर थाना क्षेत्र स्थित सिल्वर स्टार सिटी( सिलिकान सिटी के पास की है। कुंदननगर (द्वारकापुरी) निवासी कुणाल प्यारेलाल और संतोष सरदार निर्माणाधीन मकान में चोरी करने गए थे। दोपहर को लोगों ने केबल वायर काटते हुए पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने दोनों कालोनी में ही एक पेड़ से बांध दिया। लोगों ने पाइप और डंडे पीट-पीट कर घायल कर दिया। एक सलून संचालक को बुलाया और दोनों के बाल कटवा दिए।