jhankar
ब्रेकिंग
हंडिया बस स्टैंड पर अतिक्रमण का नया मामला: दुकान के सामने टप, जमघट और गांजा पीने के आरोप! हरदा में पंचायत उप-निर्वाचन 2026 के लिए खिरकिया विकासखण्ड के 4 मतदान केंद्रों के भवनों में किया बदला... हरदा में IFMIS की तकनीकी समस्याओं के निराकरण के लिए हर गुरुवार लगेगा हेल्पडेस्क शिविर आज का सुविचार जीवन में सबसे बड़ी जीत किसी और को हराना नहीं, बल्कि खुद की कमजोरियों पर जीत पाना है। आज 18 सितंबर 2026 - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट दिल्ली में 17 साल की नाबालिग की हत्या, दुष्कर्म का मामला दर्ज; पुलिस ने 4 आरोपियों को पकड़ा सनकी प्रेमी ने प्रेमिका के घर फेंका पेट्रोल बम, शादी तय होने से था नाराज हरदा जिले की खास खबरे विश्वकर्मा पूजन दिवस पर गूंजे जयकारे, हरदा में निकली भव्य शोभायात्रा भोपाल में पुलिसकर्मियों पर हमला, नशे में धुत्त तीन बदमाशों ने बीच सड़क की मारपीट

Crime News : बेटी सामान नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म करने वाले चाचा को आजीवन कारावास

मकड़ाई एक्सप्रेस 24 सागर। नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने वाले उसके चाचा को तृतीय अपर.सत्र न्यायाधीशध्विशेष न्यायाधीश नीलम शुक्ला ने दोषी करार देते हुए धारा. 376;3 के तहत आजीवन सश्रम कारावास की सजा और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है।

- Install Android App -

क्या बेटियां अब घर में भी सुरक्षित नही है 
न्यायालय द्वारा बालिका के पुर्नवास के लिए उसे क्षतिपूर्ति के रूप में प्रतिकर के रूप में चार लाख रूपये दिए जाने का आदेश भी दिया है।न्यायालय ने निर्णय पारित करते समय यह टिप्पणी की थी कि अभियुक्त पर भी बालिका का चाचा होने के नाते उसके संरक्षण का दायित्व था लेकिन आरोपित ने उसके भाई की पुत्री के साथ कई बार दुष्कर्म जैसा गंभीर अपराध कर किसी स्त्री के उसके घर के अंदर सुरक्षित होने की परिकल्पना को ही खंडित किया है।

सहायक जिला अभियोजन अधिकारी रिपा जैन ने बताया कि पीड़िता ने दिनांक 31 अगस्त 2022 अपने माता.पिता के साथ रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 30 अगस्त 2022 को बच्‍ची डेयरी से दूध लेकर वापस घर आ रही थी। मंदिर के पास उसे उसका चाचा मिला जिसने बालिका को उसके साथ चलने के लिए कहा और उसको मंदिर के पीछे ले जाकर उसका मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। मौके पर बालिका की मां आ गई तो उसे देखकर आरोपित छिप गया फिर बालिका उसकी मां के साथ घर वापस आ गई और घटना के बारे में पिता को बताया। आरोपित दो.तीन बार धमकी देकर गलत काम कर चुका है।